Aries Compatibility: मेष राशि वालों के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 4 राशियां, शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
मेष राशि के जातकों के लिए सही जीवनसाथी चुनना बेहद जरूरी है। ज्योतिष के अनुसार 4 राशियों के जातक मेष के लिए सबसे अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होते हैं।

मेष के लिए सबसे अच्छे पार्टनर (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी से पहले अक्सर लोग लड़का-लड़की के 36 गुण मिलाते हैं, लेकिन फिर भी कई बार रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है और बात टूटने तक पहुंच जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सिर्फ गुण मिलना ही काफी नहीं है, बल्कि दोनों इंसानों के स्वभाव का आपस में मेल खाना भी उतना ही जरूरी है। जब जीवनसाथी आपकी कमियों को संभाल ले, तभी रिश्ता सुकून से चलता है।
मेष राशि के लोग स्वभाव से थोड़े उग्र, निडर और गुस्सैल होते हैं। ऐसे में 4 खास राशियां हैं जो इनके लिए सबसे बेहतरीन लाइफ पार्टनर बनती हैं:
1. तुला राशि
मेष राशि वालों के लिए तुला राशि के लोग सबसे बेस्ट पार्टनर माने जाते हैं। मेष राशि वाले जितनी जल्दी गुस्से में आते हैं, तुला राशि वाले उतने ही शांत और संतुलित होते हैं। तुला राशि का समझदार और एडजस्ट करने वाला स्वभाव मेष के गुस्से को शांत रखता है, जिससे दोनों के बीच बैलेंस बना रहता है।
2. सिंह और धनु राशि
मेष, सिंह और धनु, ये तीनों ही अग्नि तत्व की राशियां हैं। तीनों का मिजाज तेज और ऊर्जावान होता है। एक जैसा स्वभाव होने के कारण ये एक-दूसरे की भावनाएं और जरूरतें बिना कहे समझ लेते हैं। थोड़ी-बहुत बहस के बावजूद इनकी आपसी बॉन्डिंग बहुत मजबूत रहती है।
3. कुंभ राशि
कुंभ राशि वायु तत्व से जुड़ी है। ज्योतिष के नियम के मुताबिक हवा हमेशा आग को सही दिशा देने का काम करती है। कुंभ राशि के लोगों का सुलझा हुआ और आजाद ख्याल स्वभाव मेष राशि वालों को बहुत भाता है। ये दोनों साथ में काफी अच्छा वक्त बिताते हैं।
किन राशियों से होती है खटपट?
मेष राशि वालों की कर्क, वृश्चिक और मीन राशि से खास नहीं पटती। इनके साथ रिश्ते में असंतोष रहने की आशंका होती है। इसके अलावा, मकर और मिथुन राशि के जातकों के साथ भी विचारों का टकराव बना रहता है।
यह भी पढ़ें- मेष राशि वालों की शादीशुदा जिंदगी में आती हैं ये परेशानियां, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि की सास और मेष राशि की बहू, इन बातों पर कभी नहीं बनती सहमति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
