विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुला राशि वाली लड़कियों की ये 5 गप्‍त बातें जानकर चौंक जाएंगे आप, शादी से पहले जानना है बहुत जरूरी

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:04 PM (IST)

तुला राशि की लड़कियों का स्वभाव संतुलित, आकर्षक और रिश्तों को महत्व देने वाला होता है। शादी से पहले उनके ...और पढ़ें

तुला राशि की लड़कियों के स्वभाव की खास बातें ! (Picture Credit- AI Generated)

तुला राशि की लड़कियों के स्वभाव की खास बातें ! (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. रिश्ते में हमेशा बराबरी की भावना रखती हैं।

  2. कोई भी फैसला लेने में समय लगाती हैं ये लड़कियां।

  3. आत्मसम्मान और गहरे रिश्तों को महत्व देती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी जिंदगी का एक बड़ा फैसला होता है। जब दो लोग जीवनभर साथ रहने का निर्णय लेते हैं तो एक-दूसरे के स्वभाव, पसंद-नापसंद और सोच को समझना बेहद जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी अलग-अलग राशियों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं।

इसी क्रम में तुला राशि की लड़कियों को संतुलित, आकर्षक, समझदार और रिश्तों को महत्व देने वाला बताया गया है। अगर आप तुला राशि की लड़की से शादी करने जा रहे हैं तो उसके स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें पहले से जान लेना आपके रिश्ते को समझने में मदद कर सकता है।

 रिश्ते में हमेशा चाहती हैं बराबरी

तुला राशि का चिन्‍ह ही तराजू है। इस राशि की लड़कियों के अंदर बराबरी की भावना कूट-कूटकर भरी होती है। इन्‍हें वही लड़के पसंद आते हैं, जो इन्‍हें अपने बराबर समझते हैं। वे यह चाहती हैं कि किसी भी फैसले में दोनों लोगों की राय को महत्व दिया जाए। उन्हें किसी एक व्यक्ति का हमेशा अपनी बात थोपना पसंद नहीं आता। शादी के बाद भी वे चाहती हैं कि घर, परिवार और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले उनसे बातचीत के बाद लिए जाएं। अगर उन्हें लगे कि रिश्ते में उनके विचारों की अनदेखी हो रही है या उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है तो वे परेशान हो सकती हैं। इसलिए उनके साथ रिश्ते में आपसी समझ और बराबरी बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जाता है।

 फैसला लेने में लगता है समय

तुला राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि वे कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोचती हैं। कई बार लोगों को इनका यह स्वभाव बोर कर देता है और वे इन्हें जमाने से स्लो समझने लगते हैं। मगर सच बात तो यह है कि तुला राशि की लड़कियां किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले उसके सभी पहलुओं को देखना पसंद करती हैं। किसी चीज के फायदे और नुकसान पर विचार करने की वजह से उन्हें निर्णय लेने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर वे किसी महत्वपूर्ण फैसले पर तुरंत जवाब न दें और कोई उन पर दबाव बनाए, तो उस व्यक्ति से वे दूरी बना लेती हैं। उन्हें सोचने के लिए थोड़ा समय देना रिश्ते के लिए बेहतर हो सकता है।

 गहरे रिश्‍ते पर रखती हैं विश्‍वास

तुला राशि की लड़कियों को रोमांटिक और रिश्तों को गंभीरता से लेने वाला माना जाता है। उनके लिए केवल साथ रहना ही काफी नहीं होता, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी महत्वपूर्ण होता है। वे चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी भावनाओं को समझे, उनकी बात सुने और जरूरत के समय उनका साथ दे। इन्‍हें अपने पार्टनर से कोई बड़ा उपहार नहीं चाहिए होता है। इन्‍हें छोटे-छोटे प्यार भरे प्रयास और साथ बिताया गया अच्छा समय ही पसंद होता है।

 शक करने वालों से नफरत करती हैं

तुला राशि की लड़कियों को रिश्ते में भरोसा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पसंद होती है। वे चाहती हैं कि पार्टनर एक-दूसरे पर विश्वास करें और अपनी बात खुलकर साझा करें। अगर कोई व्यक्ति हर छोटी बात पर शक करे, फोन चेक करे या लगातार पाबंदियां लगाने की कोशिश करे तो उन्हें यह व्यवहार पसंद नहीं आता है।

 सम्मान है इनके लिए जरूरी

तुला राशि की लड़कियों को अपने आत्‍मसम्‍मान से ऊपर कुछ नहीं दिखता है। वे ऐसे पार्टनर को पसंद करती हैं जो समझदार हो, शालीनता से बात करें और उनकी बात को महत्व दें। उनके लिए बातचीत सिर्फ समय बिताने का तरीका नहीं, बल्कि रिश्ते को मजबूत करने का माध्यम भी है। अगर पार्टनर उनकी बात सुने, उनकी राय का सम्मान करे और अपनी भावनाएं भी खुलकर साझा करे तो ऐसे लोगों को वे ज्‍यादा पसंद करती हैं।

अतः आपकी होने वाली पार्टनर अगर तुला राशि की है तो इन बातों को अंतिम सत्य मानने के बजाय उसे व्यक्तिगत रूप से समझने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- Tula Lagna Personality: करियर में अधिक मेहनत करते हैं तुला लग्न वाले, देरी से लेते हैं निर्णय

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोगों में होती है दूसरों के 'मन की बात' समझ लेने की अद्भुत क्षमता, बिना कहे जान लेते हैं राज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है