विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इसलिए सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहतीं करीना कपूर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 06 Feb 2016 09:59 AM (IST)

करीना कपूर खान का मानना है कि सोशल मीडिया एक ड्रग के समान है, इसलिए वो इससे दूरी बनाए हुए हैं। वह इंटरनेट की दुनिया से ज्‍यादा रियल लाइफ में रहना पसंद करती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर ने अभी तक सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। आज के दौर में हर दूसरा सितारा अपनी मौजूदगी सोशल मीडिया पर दर्ज कराना चाहता है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इससे कुछ अलग सोच रखती हैं।

फ्लैट में मृत पड़ी मिली मशहूर संगीतकार जॉनसन की सिंगर बेटी!

उनका मानना है कि यह एक ड्रग के समान है जो आपको एक ऐसी ऊंचाई दे देता है जिससे आप कभी भी पार नहीं पा सकते। करीना कहती हैं कि वो वास्तविक दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करती हूं बजाए इंटरनेट की दुनिया के।

करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'उड़ता पंजाब' और 'की एंड का' में नजर आएंगी। पहली फिल्म में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर नजर आएंगे, जहां दूसरी फिल्म में अर्जुन कपूर उनके साथ होंगे।

कट्रीना कैफ ने पूछा, किसने कहा मेरा ब्रेकअप हुआ?

करीना कपूर खान की एक फिल्म ड्रग माफिया पर ही आधारित है। वहीं दूसरी फिल्म पति और पत्नी के रिश्तों पर आधारित है। इसे बल्कि ने बनाया है।