विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लैट में मृत पड़ी मिली मशहूर संगीतकार जॉनसन की सिंगर बेटी!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 06 Feb 2016 08:59 AM (IST)

मशहूर मलयालम संगीतकार जॉनसन की गायिका एंव संगीत निर्देशक बेटी शान जॉनसन का शुक्रवार को उनके चेन्‍नई स्थित फ्लैट में शव मिला। जॉनसन का निधन अगस्‍त 2011 में हो गया था। शान से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह चेन्‍नई में काम करती थीं और एक अपार्टमेंट में रहती थीं।

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर मलयालम संगीतकार जॉनसन की गायिका एंव संगीत निर्देशक बेटी शान जॉनसन का शुक्रवार को उनके चेन्नई स्थित फ्लैट में शव मिला। जॉनसन का निधन अगस्त 2011 में हो गया था। शान से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि वह चेन्नई में काम करती थीं और एक अपार्टमेंट में रहती थीं।

पुलिस ने बताया कि उनकी मां और अन्य करीबी रिश्तेदार आज सुबह उनके अशोक नगर स्थित फ्लैट पर गए, क्योंकि उनके मोबाइल पर कई कॉल करने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उन्होंने शान को वहां मृत पाया। उनकी मां और रिश्तेदार शहर के किसी और इलाके में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय शान अपनी एक रिकॉर्डिंग करके अपने फ्लैट पर आई थी और आज सुबह उन्हें किसी और काम के लिए जाना था। शान कर्नाटक और पश्चिमी संगीत की जानकार थीं। उनके पिता जॉनसन को जॉनसन मास्टर के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त थी। वह मलयाली फिल्मों के नामी संगीतकार थे। उनकी 18 अगस्त 2011 को मौत हुईं, जबकि 2012 में उनके पुत्र रॉन जानसन की एक मोटरबाइक दुर्घटना में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शान का अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। वह दूसरी शादी करने जा रही हैं। आज वह कोच्चि अपनी दूसरी शादी की तैयारियों के लिए जाने वाली थीं।

पुलिस ने बताया कि शान के फ्लैट से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। सुसाइट के कोई संकेत भी वहां देखने को नहीं मिले हैं। शान को कुछ हेल्थ प्रॉब्लम भी थी, जिसका वो इलाज करा रही थीं। शान की मौत कैसे हुई, अब इसका जवाब पोस्टमाटम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।