विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणदीप ने 28 दिन में घटाया 18 किलो वजन, नजर आने लगीं हड्डियां

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 06 Feb 2016 09:30 AM (IST)

रणदीप हुडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वह सरबजीत के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है जिसमें पता लग रहा है कि उन्‍होंने इस रोल के लिए कितनी मेहनत की है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा अगली फिल्म 'सरबजीत' के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। यह खबर तो पहले से फिल्मी गलियारों में थी। मगर रणदीप का पहला लुक सामने आने के बाद यह बात स्पष्ट भी हो रही है कि ऐसा क्यों कहा जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, रणदीप हुडा ने 28 दिनों में अपना 18 किलो वजन कम किया है। इस बात का खुलासा ओमंग कुमार ने किया है जो इस बायोपिक का निर्देशन कर रहे हैं।

फ्लैट में मृत पड़ी मिली मशहूर संगीतकार जॉनसन की सिंगर बेटी!

'सरबजीत' उस भारतीय की कहानी है जो जासूसी के आरोप में सालों तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहा। इसके बाद साल 2013 में लाहौर की एक जेल में उसकी मौत हो गई थी।

कुमार ने कहा, 'मैंने जब इस रोल के लिए रणदीप से बात की थी तो मैं यह बात जानता था कि मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो अपना वजन कम करने के लिए तैयार हो। इस रोल की मांग ही यह है कि इसमें अलग-अलग लुक नजर आएंगे। रणदीप ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना सौ प्रतिशत इस रोल के लिए दिया। उन्होंने साबित किया कि एक्टर होने के नाते वो अपने रोल के लिए किस हद तक जा सकते हैं।'

कुमार ने कहा, 'किरदार की मांग थी कि रणदीप का लुक बहुत कमजोर हो। उनकी हड्डियां तक नजर आएं। इसलिए उन्होंने 28 दिनों में 18 किलो वजन कम किया। इसके लिए रणदीप ने बहुत ही कठिन डाइट फॉलो की। आखिरी के कुछ दिनों में वो केवल पानी पर ही जीवित रहे।'

कट्रीना कैफ ने पूछा, किसने कहा मेरा ब्रेकअप हुआ?

'सरबजीत' में रणदीप हुडा का लुक सामने आ गया है। उन्होंने बहुत मेहनत की है। मगर फिर भी फिल्म में उनका लुक हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ द सी' में क्रिस हेमस्वार्थ से मिलता जुलता लग रहा है। इस लुक के लिए रणदीप ने जो किया है वहीं काम हेमस्वार्थ ने भी किया था। रणदीप ने जो टाइट डाइट फॉलो की वैसा ही कुछ हेमस्वार्थ ने भी किया था।