विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरहान जल्द 'डाॅन 3' पर शुरू करेंगे काम, लीड रोल में नजर आएंगे शाहरुख

By Suchi sinhaEdited By:
Updated: Sun, 07 Feb 2016 09:13 AM (IST)

फिल्म 'राॅक आॅन 2' से फारिग होते ही फरहान अख्तर 'डाॅन 3' की स्क्रिप्टिंग में लग जाएंगे। फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान नजर आएंगे, लेकिन हीरोइन के नाम पर सस्पेंस बरकरार है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फरहान अख्तर जल्द ही 'डाॅन 3' पर काम शुरू करेंगे। 'डाॅन 2' की सफलता के बाद फरहान को 'डाॅन 3' से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में लीड रोल में शाहरुख नजर आएंगे जैसा कि फरहान पहले ही बता चुके हैं। हालांकि हीरोइन के नाम पर फिलहाल कोई नाम तय नहीं है।

काजोल की साड़ी ने भरी महफिल में उन्हें कैसे किया परेशान

इन दिनों फरहान अपनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'राॅक आॅन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरें हैं कि जैसे ही वो इस फिल्म से फारिग होंगे, वैसे ही 'डाॅन 3' की स्क्रिप्टिंग में लग जाएंगे। 'डाॅन 2' ने बाॅक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि शाहरुख के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी 'डाॅन 3' में नजर आ सकती हैं। हालांकि फरहान ने फिलहाल इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

बिपाशा बसु बोलीं, सब चाहते हैं मैं शादी कर लूं, लेकिन...

'डाॅन 3' में भी शाहरुख क्रिमिनल की भूमिका में ही नजर आएंगे। फिल्म की स्टोरी क्या होगी और कौन-सी हीरोइन शाहरुख के साथ नजर आएंगी, इन सब बातों पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। तो इंतजार कीजिए, जब फरहान करेंगे इन सभी बातों का खुलासा।