विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काजोल की साड़ी ने भरी महफिल में उन्हें कैसे किया परेशान

By Suchi sinhaEdited By:
Updated: Sun, 07 Feb 2016 09:14 AM (IST)

एक फैशन शो के दौरान काजोल की साड़ी उनके लिए मुसीबत बन गई। तस्वीरों में काजोल की परेशानी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है, जो कैमरे में कैद हो गई। हालांकि गोल्डन साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'दिलवाले' से सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वालीं काजोल के लिए उनकी साड़ी मुसीबत बन गई। कब, कहां और कैसे? ये सारे सवाले आपके दिमाग में तेजी से घूमने लगे होंगे। तो चलिए, हम बताते हैं और तस्वीरों के जरिए दिखाते भी हैं कि कैसे एक फैशन शो के दौरान काजोल अपनी साड़ी के साथ जूझती हुई नजर आईं।

देखें वीडियो, पत्नी मीरा से कितने डरते हैं शाहिद कपूर

शरारती कैमरे ने काजोल की परेशानी और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन को कैद कर लिया। काजोल की साड़ी ने उनको इतना इरिटेट कर दिया कि वो काफी झल्ला गईं। बेचारी काजोल समझ ही नहीं पा रही थीं कि खुद को संभाले या फिर अपनी साड़ी को।

सोनू निगम बोले, प्लेन में गाना मैंने गाया, सजा क्रू मेंबर्स को क्यों?

हालांकि इस गोल्डन साड़ी में काजोल खूबसूरत तो खूब लग रही थीं, लेकिन जिस तरह से उनकी साड़ी ने उन्हें परेशान किया सारा मजा किरकिरा हो गया। वैसे तो काजोल अपनी फिल्मों में साड़ी पहने बड़ी ही कंफर्टेबल नजर आती हैं। तो काजोल, अब क्या हो गया जो आपकी साड़ी बन गई आपके परेशानी की वजह।