Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन की मस्जिद में सीढ़ियों पर छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग, नकाबपोश फरार

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 05:00 AM (GMT+05:30)

    ब्रिटेन के पीसहैवन शहर में एक मस्जिद को शनिवार रात आग लगा दी गई। पुलिस इसे घृणा अपराध मान रही है। घटना के समय मस्जिद में दो लोग मौजूद थे जो सुरक्षित ब ...और पढ़ें

    ब्रिटेन की मस्जिद में नकाबपोशों ने लगाई आग। (फाइल फोटो)
    ब्रिटेन की मस्जिद में नकाबपोशों ने लगाई आग। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के शांत तटीय शहर पीसहैवन में एक मस्जिद को शनिवार की रात आग लगा दी गई। पुलिस इसे नफरत की मानसिकता से किया गया अपराध मान रही है।

    सीएनएन ने बताया कि जब आग लगाई गई, उस समय दो लोग मस्जिद के अंदर थे, लेकिन वे सुरक्षित रूप से निकलने में कामयाब रहे।

    मस्जिद के एंट्री गेट पर उठीं आग की लपटें 

    आगजनी की यह घटना मैनचेस्टर में एक यहूदी उपासना स्थल सिनेगाग के बाहर हुए घातक हमले के कुछ ही दिन बाद हुई है। मस्जिद के प्रवेश द्वार पर आग की लपटें उठने के बाद सुबह 10 बजे से पहले आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर बुलाया गया।

    सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश 

    एक स्वयंसेवक के अनुसार, वीडियो फुटेज में दो नकाबपोश व्यक्तियों को मस्जिद में प्रवेश करते हुए देखा गया। उन्होंने मुख्य दरवाजा खोलने का प्रयास किया और फिर सीढि़यों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

    (न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- भारत और ब्रिटेन ने हिंद महासागर में बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया, संबंधों को ऐसे मिलेगी मजबूती