विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन की सड़कों पर पान के निशान से लोग परेशान, सड़क और डस्टबिन पर लाल धब्बे का वीडियो वायरल

Published: Mon, 04 Aug 2025 04:05 PM (IST)

लंदन की सड़कों पर पान और तंबाकू खाकर थूकने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिससे गलियों में लाल ...और पढ़ें

लंदन की गलियों में पान खाकर थूकने का वीडियो वायरल। फोटो- सोशल मीडिया
लंदन की गलियों में पान खाकर थूकने का वीडियो वायरल। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. लंदन के रॉयनर्स लेन से नॉर्थ हैरो स्ट्रीट का वीडियो।
  2. नॉर्थ हैरो में मौजूद पान की एक दुकान के खिलाफ याचिका दायर।
  3. सड़क पर गंदगी देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स।

डिजिटल डेस्क, लंदन। पान या गुटखा खाकर थूकना भारतीयों के लिए आम बात है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सड़कों पर लाल निशान बने हुए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि वीडियो दिखने वाली जगह भारत का कोई खूबसूरत शहर नहीं बल्कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन है।

लंदन की गलियों में तंबाकू और पान खाकर थूकने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लंदन के रॉयनर्स लेन से नॉर्थ हैरो तक का है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप की टिप्पणी को रूस ने नहीं दी तवज्जो, परमाणु पनडुब्बी के आदेश पर जानिए क्या बोला क्रेमलिन?

सड़क-डस्टबिन पर दिखे धब्बे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डस्टबीन समेत सड़कों पर थूकने के लाल निशान बने हैं। रॉयनर्स लेन में रहने वाले लोगों का दावा है कि यह दाग दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। खासकर पान और तंबाकू बेचने वाली दुकानों के आसपास ऐसे निशान अधिक देखने को मिलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Harrow Online (@harrowonline1)

पान की दुकान के खिलाफ याचिका दायर

हैरो ऑनलाइन के अनुसार, लोगों ने नॉर्थ हैरो में मौजूद पान की एक दुकान के खिलाफ याचिका भी दायर की है। उन्होंने दुकान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे इलाके में पान और तंबाकू खाने वालों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे गलियां ऐसे ही लाल निशानों से पट जाएंगी।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लंदन के इस वीडियो पर कई यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गुजराती, पंजाबी और गोवा के लोग UK के लिए खतरा बन गए हैं। ट्रंप को जल्द से जल्द यूके पर कब्जा कर लेना चाहिए।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "और किसी को भारतीयों की छवि खराब करने की जरूरत ही नहीं है। हमारे लोग खुद यह काम करने में माहिर हैं।"

तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "शायद इसीलिए भारत का पासपोर्ट कमजोर होता जा रहा है।"

एक अन्य शख्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ब्रिटिशर्स ने भारत पर कब्जा किया और अब भारतीय ब्रिटेन पर कब्जा कर रहे हैं।"

पुलिस ने दी थी वॉर्निंग

इससे पहले 2019 में लीसेस्टर शहर की पुलिस ने अंग्रेजी और गुजराती में साइनबोर्ड लगाते हुए पान खाकर न थूकने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने इसके लिए 150 डॉलर (12,525 रुपये) का हर्जाना लगाने की वॉर्निंग जारी की थी।

View this post on Instagram

A post shared by truth. (@thetruth.india)

सफाई पर खर्च हुए लाखों रुपये

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में ब्रेंट काउंसिल ने सड़कों से पान के दाग मिटाने के लिए 20,000 पाउंड (लगभग 21 लाख रुपये) खर्च किए थे।

यह भी पढ़ें- रूस ने बनाया दुनिया का पहला एंटी ड्रोन मिसाइल सिम्युलेटर, जानें क्यों है खास और कैसे करेगा काम?