विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Queen Elizabeth II Funeral: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दी गई शाही विदाई, तस्वीरों के जरिए देखें अंतिम सफर

By Mahen KhannaEdited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2022 05:15 AM (IST)

Queen Elizabeth II Funeral लंदन की सड़कों से महारानी के ताबूत को शाही परिवार के साथ ले जाया गया जिसको देखने हजारों की संख्या में लोग वहां दिखे। आइए तस्वीरों के जरिए महारानी के अंतिम सफर को देखें...

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दी गई अंतिम विदाई।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दी गई अंतिम विदाई।

नई दिल्ली, एजेंसी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ब्रिटेन की राजधानी लंदन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में दुनिया भर के लोग क्वीन को आखिरी बार देखने के लिए आए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई बड़े नेता भी इस अंतिम सफर में मौजूद रहे। वर्ष 1965 के बाद यह पहली बार था, जब लंदन में एक राजकीय अंतिम संस्कार हुआ। लंदन की सड़कों से महारानी के ताबूत को शाही परिवार के साथ ले जाया गया, जिसको देखने हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। आइए तस्वीरों के जरिए महारानी के अंतिम सफर को देखें..

1- हॉल और वेस्टमिंस्टर एब्बे के बीच से शुरू हुए महारानी के अंतिम सफर में हजारों सैन्य कर्मियों ने हिस्सा लिया। सैनिकों ने महारानी को सैल्यूट कर विदाई भी दी।

2- नवनियुक्त किंग चार्ल्स III ने अपनी दिवंगत मां के ताबूत के पीछे चलते हुए एक जुलूस का नेतृत्व किया। उनके साथ उनके बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी भी थे।

3- वेल्स की नई क्वीन केट मिडलटन जिन्होंने अप्रैल 2021 में प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में हीरे-मोती का हार पहना था, वे उसे ही पारंपरिक रूप से पहने दिखीं।

4- अंतिम यात्रा के दौरान महारानी के ताबूत आखिरी बार बकिंघम पैलेस के सामने से गुजरा, इस दौरान कई लोग भावुक हो गए।

5- महारानी की अंतिम यात्रा में उनके निजी घोड़े और डॉग को भी शामिल किया गया, क्वीन का उनसे काफी लगाव बताया जाता था।

6- महारानी को अंतिम विदाई देने के दौरान उनके ताबूत के साथ हजारों की संख्या में सैनिकों को भी देखा गया।

7- इसके बाद दिवंगत महारानी का ताबूत वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई।

8- शाही परिवार के सदस्य और दुनिया के सैकड़ों नेता, राजनेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

9- महारानी एलिजाबेथ का ताबूत इसके बाद विंडसर कैसल में पहुंचा, जहां मौजूद लोगों ने उनके लिए अंतिम प्रार्थना की।

10- राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा की ओर महारानी।

यह भी पढ़ें- Queen Elizabeth II Funeral: धरती की गोद में समाईं महारानी एलिजाबेथ, अभूतपूर्व भव्यता के साथ संपन्न हुआ अंतिम संस्कार