विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

United Kingdom: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने टैबलॉयड के पत्रकारों को बताया 'अपराधी', जानिए क्या है पूरा मामला?

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 29 Mar 2023 09:02 AM (IST)

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने टैबलॉयड के पत्रकारों को अपराधी बताया है। हैरी ने कहा कि वह अपने देश के ...और पढ़ें

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने टैबलॉयड के पत्रकारों को बताया 'अपराधी'
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने टैबलॉयड के पत्रकारों को बताया 'अपराधी'

लंदन, रॉयटर्स। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने टैबलॉयड के पत्रकारों को 'अपराधी' बताया है। उन्होंने अदालती दस्तावेजों में बकिंघम पैलेस पर फोन हैकिंग के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।

हैरी ने कहा कि वह अपने देश के प्रति प्रेम के कारण टैबलॉयड "अपराधियों" द्वारा कथित गलत काम को उजागर कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने प्राइवेसी के उल्लंघन के मामले में एक समाचारपत्र समूह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हैरी ने राजशाही की आलोचना की

लंदन के हाईकोर्ट में प्रिंस हैरी और छह अन्य व्यक्तियों ने संबंधित समाचार पत्रों, दैनिक मेल के प्रकाशक, फोन-हैकिंग और अन्य गोपनीयता उल्लंघनों पर मुकदमा किया है।

इस दैरान प्रिसं हैरी ने टैब्लॉइड प्रेस के साथ मिलीभगत के लिए राजशाही की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि संस्‍थान ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि शाही परिवार के सदस्‍य अदालत के गवाह बॉक्‍स में नहीं आते हैं क्‍योंकि यह प्रशासन के गलत कामों को उजागर कर सकता है।

प्रिसं हैरी ने पिछले साल किया था केस

मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह "सबकी खातिर" के लिए एसोसिएटेड के अपराधों को उजागर करना चाहते हैं।

किंग चार्ल्स के छोटे बेटे हैरी ने पिछले साल एल्टन जॉन, उनके पति डेविड फर्निश, अभिनेता सैडी फ्रॉस्ट और लिज़ हर्ले, प्रचारक डोरेन लॉरेंस के बेटे की नस्लवादी हमले में हत्या करने के आरोप में एसोसिएटेड के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि इस कृत्य में पूर्व सांसद साइमन ह्यूजेस शामिल थे।

यह भी पढ़ें- America News: भारत में अमेरिकी विजिटर वीजा इंटरव्यू में आई 60 प्रतिशत की कमी, US ने रखा 1 मिलियन का लक्ष्य

अखबार समूह पर क्या हैं आरोप

पिछले साल अक्टूबर 2022 में प्रिंस हैरी का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी फर्म हैमलिन्स ने अखबार समूह के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।

इन आरोपों में - लोगों की कारों और घरों के अंदर गुप्त रूप से सुनने वाले उपकरण लगाना, निजी जांचकर्ताओं को काम पर रखने और लोगों की निजी टेलीफोन कॉल को चुपके से सुनने और रिकॉर्ड करने के लिए व्यक्तियों को नियुक्त करने जैसे आरोप भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Pakistan: मुख्य न्यायाधीश की शक्तियों को कम करने के लिए संसद में बिल पेश, पीएम शहबाज शरीफ ने की मांग