Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yevgeny Prigozhin Died: कौन थे येवगेनी प्रिगोझिन के वो खास लोग जो विमान हादसे के वक्‍त थे उसके साथ?

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 07:10 PM (IST)

    रूस में बीते सप्ताह हुए विमान हादसे में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गई। रूस ने येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की पुष्टि भी कर दी है। स ...और पढ़ें

    कौन थे येवगेनी प्रिगोझिन के वो खास लोग जो विमान हादसे के वक्‍त थे उसके साथ? (फोटो रायटर)
    कौन थे येवगेनी प्रिगोझिन के वो खास लोग जो विमान हादसे के वक्‍त थे उसके साथ? (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. येवगेनी प्रिगोझिन समेत 10 लोगों की हुई थी विमान हादसे में मौत।
    2. प्रिगोझिन के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं पुतिन।
    3. वैगनर ग्रुप के सह-संस्थापक दिमित्री उत्किन की भी हुई थी मौत।

    मॉस्को, एजेंसी। रूस में बीते सप्ताह हुए विमान हादसे में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की मौत हो गई। रूस ने येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की पुष्टि भी कर दी है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, विमान हादसे में मारे गए वैगनर ग्रुप के प्रमुख और अन्य लोगों का जल्द ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस विमान हादसे में जान गंवाई।

    प्रिगोझिन ने पुतिन के खिलाफ कर दी थी बगावत

    दरअसल, 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने अब से करीब दो महीने पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत छेड़ दी थी। हालांकि, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में येवगेनी प्रिगोझिन का अहम भूमिका रही। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों की मदद से रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा किया, लेकिन जब बाद में उनके और रूसी सेनाओं के बीच मतभेद बढ़े तो उन्होंने रूस के सैन्य शीर्ष अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने बगावत कर दी। बाद में उनके साथ एक शांति समझौते पर सहमति बनी, जिसके बाद उन पर लगे सभी आपराधिक आरोपों को हटा दिया गया।

    वैगनर ग्रुप के सह-संस्थापक थे दिमित्री उत्किन

    53 साल के दिमित्री उत्किन (Dmitry Utkin) भी विमान हादसे में मारे गए थे। वे वैगनर ग्रुप के सह-संस्थापक और शीर्ष सैन्य कमांडर थे। वे येवगेनी प्रिगोझिन का खास थे। जब रूस के खिलाफ वैगनर ग्रुप ने बगावत की थी तो उन्होंने भी प्रिगोझिन का साथ दिया था। हालांकि, समझौता होने के बाद उन्होंने एक बयान में कहा था कि यह अंत नहीं है। बता दें कि वे सीरिया और यूक्रेन में वैगनर के लिए युद्ध में लड़े थे।

    वालेरी चेकालोव की गई जान

    इसके अलावा वर्षीय वालेरी चेकालोव भी विमान हादसे में मारे गए हैं। वे वैगनर ग्रुप के सीनियर डिप्टी थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 तक चेकालोव ने प्रिगोझिन से जुड़े नेवा कंसल्टेंसी का नेतृत्व भी किया था। इस कंसल्टेंसी के सीरिया से संचालित होने की जानकारी सामने आई थी।

    खबरें और भी

    ये लोग भी थे विमान में सवार

    वहीं, 44 साल सर्गेई प्रोपुस्टिन की भी विमान हादसे में मौत हुई थी। वे भी प्रिगोझिन के साथ कई जगहों पर साथ दिखाई दिए थे। इसके अलावा 30 वर्षीय टोटमिन अलेक्जेंडर वैगनर ग्रुप का हिस्सा थे। टोटमिन ने सूडान में वैगनर ग्रुप के लिए काम किया था। साथ ही येवगेनी माकारियन 2016 में वैगनर ग्रुप में शामिल हुए थे। येवगेनी ने सीरिया में वैगनर ग्रुप की ओर से लड़ा था।

    हालांकि, विमान दुर्घटना में मारे गए वैगनर ग्रुप से जुड़े चार अन्य लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा बताया जाता है कि सभी लोग येवगेनी प्रिगोझिन की सुरक्षा में तैनात थे।