विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: 'पूरा यूक्रेन हमारा है...', पुतिन का बड़ा दावा; बोले- सुमी पर भी हो जाएगा कब्जा

By Jagran News NetworkEdited By: Swaraj Srivastava
Updated: Fri, 20 Jun 2025 11:32 PM (IST)

पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन को चेतावनी दी कि अगर उसने रूस के खिलाफ डर्टी बम का उपयोग करने के बारे में सोचा तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। हालांकि इसके स ...और पढ़ें

पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग एक ही हैं और पूरा यूक्रेन हमारा है (फोटो: रॉयटर्स)

पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग एक ही हैं और पूरा यूक्रेन हमारा है (फोटो: रॉयटर्स)

रॉयटर्स, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग एक ही हैं और पूरा यूक्रेन हमारा है। पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग में एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन की संप्रभुता पर मैंने कभी संदेन नहीं किया, लेकिन जब 1991 में यूक्रेन ने आजादी का एलान किया था, तब वह तटस्थ स्टेट था। पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखते हुए कहा कि रूस यूक्रेन में अपनी सिक्योरिटी को प्रोटेक्ट करने के लिए लड़ रहा है।

डर्टी बम को लेकर दी चेतावनी

यूक्रेन के चार क्षेत्रों और क्रीमिया पर रूस के दावों को यूक्रेन और उसके समर्थक देश बेतुका बता रहे है। वहीं पुतिन का कहना है कि उनकी सेना जल्द ही सुमी क्षेत्र पर कब्जा कर लेगी। पुतिन ने कहा रूस सैनिक का पैर जहां पड़ता है, वह हमारा हो जाता है।

पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन को चेतावनी दी कि अगर उसने रूस के खिलाफ डर्टी बम का उपयोग करने के बारे में सोचा तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि यूक्रेन इस तरह के किसी हमले की योजना बना रहा है। पुतिन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन के आत्मसर्पण की मांग नहीं कर रहा है।

यूक्रेन के शहरों पर हमले

रूस चाहता है कि यूक्रेन युद्ध के मैदान की स्थिति की वास्तविकता को पहचाने। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने बताया कि अगले दौर की सीधी शांति वार्ता की तिथि की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। इधर, रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर ड्रोन से हमले किए।

इसमें एक व्यक्ति के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि 20 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।