विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर की बड़ी घोषणा, संघर्ष विराम का दिया आदेश

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Updated: Thu, 05 Jan 2023 09:36 PM (IST)

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने महीनों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में संघर्ष विराम का आदेश दिया। रूसी आध्यात्मिक नेता पैट्रिआर्क किरिल ने आर्थोडाक्स क्रिसमस को लेकर अनुरोध किया था।

पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर की बड़ी घोषणा, संघर्ष विराम का दिया आदेश।
पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर की बड़ी घोषणा, संघर्ष विराम का दिया आदेश।

मास्को, एजेंसी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने करीब 11 महीनों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में 6 से 7 जनवरी तक संघर्ष विराम का आदेश दिया। यानी कि इस दौरान युद्ध रोका जाएगा। बता दें कि रूसी आध्यात्मिक नेता पैट्रिआर्क किरिल ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को लेकर 6-7 जनवरी को यूक्रेन में संघर्ष विराम का अनुरोध किया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का आदेश

क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को रूसी ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस की छुट्टी के लिए इस सप्ताह के अंत में यूक्रेन में मास्को के सशस्त्र बलों को 36 घंटे के संघर्ष विराम का आदेश दिया है। यह आदेश रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल के प्रस्ताव के बाद आया है।

ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को लेकर फैसला

राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार, 'इस तथ्य के आधार पर कि बड़ी संख्या में ऑर्थोडॉक्स नागरिक युद्ध क्षेत्रों में रहते हैं, हम यूक्रेनी पक्ष से संघर्ष विराम की घोषणा करने और उन्हें क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेवाओं में भाग लेने का अवसर देते हैं।'

ऑर्थोडॉक्स चर्च प्रमुख ने किया था अनुरोध

बता दें कि रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने इस सप्ताह के अंत में यूक्रेन में 36 घंटे के क्रिसमस संघर्ष विराम के लिए गुरुवार को आह्वान किया था, लेकिन उनकी अपील से लगभग 11 महीने पहले मास्को के आक्रमण के साथ शुरू हुए युद्ध को रोकने में कोई सफलता मिलने की संभावना नहीं दिख रही थी। पैट्रिआर्क किरिल ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर से शनिवार मध्यरात्रि तक युद्धविराम का सुझाव दिया था।

ये भी पढ़ें: IPO Market 2023 नए साल में फिर रफ्तार पकड़ेगा प्राइमरी मार्केट, ओयो-स्विगी समेत 50 से अधिक कंपनियां कतार में

ये भी पढ़ें: Fact Check : रूस के कलाकार की कलाकृति को भगवान जगन्नाथ का दिल बताकर किया जा रहा शेयर