विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में एक महीने के अंदर दूसरी टारगेट किलिंग की घटना, हिंदू डॉक्टर को बनाया निशाना; गोली मारकर की हत्या

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 31 Mar 2023 08:06 AM (IST)

कराची में टारगेट किलिंग की घटना को अंजाम दिया गया। एक पाकिस्तानी हिंदू डॉक्टर बीरबल जेनानी गुरुवार को अपने क्लिनिक ...और पढ़ें

पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या
पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या

इस्लामाबाद,एएनआई। पाकिस्तान में हालात नहीं सुधर रहे हैं। वहां अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले जारी हैं। कराची में एक हिंदू डॉक्टर को टारगेट किलिंग का निशाना बनाया गया है।

एक पाकिस्तानी हिंदू डॉक्टर बीरबल जेनानी गुरुवार को अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान कराची में लयारी के पास उनकी हत्या कर दी गई।

हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

जियो न्यूज ने बताया कि कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन (केएमसी) के पूर्व स्वास्थ्य और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीरबल जेनानी की गुरुवार को कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, डॉ. बीरबल जेनानी और उनकी सहायक महिला डॉक्टर रामस्वामी से गुलशन-ए-इकबाल की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ल्यारी एक्सप्रेसवे पर गार्डन इंटरचेंज के पास अज्ञात लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाया।

सहायक महिला डॉक्टर घायल

डॉक्टर जेनानी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी सहायक महिला डॉक्टर गोली लगने से घायल हो गईं।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को बरामद किया तो वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

"टारगेट किलिंग" को दिया अंजाम

पत्रकारों से बात करते हुए, एसएसपी सिटी आरिफ अजीज ने डॉ. जेनानी की हत्या को "टारगेट किलिंग" की घटना बताई। अजीज ने आगे कहा कि हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

जब अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी पर हमला किया तो उस समय जेनानी के साथ काम करने वाली महिला डॉक्टर गाड़ी में ही मौजूद थीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल महिला ने बताया कि 'फायरिंग अचानक शुरू हुई और उन्हें कुछ समझ नहीं आया।'

गवर्नर ने एडीजीपी से मांगी रिपोर्ट

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इस पूरी घटना के लिए महिला का बयान दर्ज करेंगे। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हमने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, सिंध के गवर्नर कामरान खान टेसोरी ने कराची पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एडीजीपी) से घटना के संबंध में एक रिपोर्ट मांगी। उन्होंने हिंदू डॉक्टर की हत्या पर दुख जताया।

यह भी पढ़ें-Sedition Law: पाकिस्तान में खत्म हुआ देशद्रोह कानून, लाहौर हाई कोर्ट ने PPC की धारा 124-A को बताया मनमाना

एक महीने में दो टारेगट किलिंग

पाकिस्तान स्थित द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि इससे पहले भी टारगेट किलिंग की घटना सामने आई थी। इस महीने पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर पर हमले का यह दूसरा मामला है।

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के हैदराबाद में एक डॉक्टर धर्म देव राठी की उनके ड्राइवर ने ही घर के अंदर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट द नेशन को बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला काट दिया था।

पुलिस ने ड्राइवर को खैरपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसकी पहचान हनीफ लेघारी के रूप में की गई थी।

यह भी पढ़ें- Donald Trump: पोर्न स्टार मामले में ट्रंप के खिलाफ चलेगा मुकदमा, सजा होने पर होंगे ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति