Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PoK में चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग, PTI और JAAC ने किया बहिष्कार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:00 PM (IST)

    गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनावों का आखिरी चरण बहिष्कार और विरोध प्रदर्शनों के बीच हो रहा है। ...और पढ़ें

    PoK में चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग। (रॉयटर्स)

    PoK में चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग। (रॉयटर्स)

    HighLights

    1. PoK विधानसभा चुनावों का आखिरी चरण संपन्न हुआ।

    2. PTI और JAAC ने चुनावों का बहिष्कार किया।

    3. भारत ने PoK चुनावों को ढोंग बताया, निंदा की।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में तथाकथित विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग सोमवार को आखिरी चरण में पहुंच गई है। इस दौरान सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और इलाके में इस्लामाबाद समर्थित की खबरें भी आ रही हैं।

    इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की PoJK यूनिट और पाकिस्तान में प्रतिबंधित ज्वॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद वोटिंग हो रही है।

    JAAC और शहबाज शरीफ-आसिफ मुनीर की जोड़ी की कार्रवाई के बीच हुई खींचतान नेा PoK में हालात गंभीर बना दिए हैं। भारत ने भी प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

    भारत ने PoK में चुनाव को बताया ढोंग

    विदेश मंत्रालय ने गैर-कानूनी रूप से कब्जे वाले इस इलाके में हो रहे तथाकथित विधानसभा चुनावों को ढोंग करार दिया है।

    विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की उन कार्रवाइयों की भी निंदा की है जिनकी वजह से PoK में 90 नागरिकों की मौत हुई। इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की PoJK यूनिट ने गुलाम जम्मू-कश्मीर में चल रही चुनावी प्रक्रिया का पूरी तरह से बहिष्कार करने की घोषणा की है और उसे असंवैधानिक और अनुचित करार दिया है।

    PoK में विरोध-प्रदर्शन का माहौल

    यह चुनाव JAAC ने नेतृत्व में हफ्तों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के माहौल में हो रहा है। JAAC पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निवासियों के लिए ज्यादा राजनीतिक अधिकारों की मांग कर रहा है।

    यह आखिरी चरण इस्लामाबाद प्रशासन द्वारा मीडिया पर रोक और अन्य बड़ी पाबंदियां लगाने के बाद आया है। प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ झड़पें भी हुई हैं, जिससे चुनाव प्रचार पर असर पड़ा है।

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने विधानसभा में पहले ही बहुमत हासिल कर लिया है और एक दशक बाद उसकी वापसी की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- घुटनों पर आया पाकिस्तान, त्रिपक्षीय मक्का रक्षा समझौते पर बोला- यह किसी देश के खिलाफ नहीं