पाकिस्तानी में शिया समुदाय ने ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले के खिलाफ निकाली रैली
पाकिस्तान में शिया समुदाय ने अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की कथित हत्या के विरोध में रैलियां निकालीं। ...और पढ़ें

पाकिस्तान में शिया समुदाय ने ईरान के समर्थन में प्रदर्शन किया
HighLights
पाकिस्तान में शिया समुदाय ने ईरान के समर्थन में प्रदर्शन किया
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी-इजरायली हमलों की कड़ी निंदा की
इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सैकड़ों अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए रैलियां निकालीं।
इसी बीच, इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकियों को सुरक्षा चेतावनी जारी की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 300 प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद में धरना दिया। उन्होंने अपने हाथों में ईरान के समर्थन में पोस्टर लिए हुए थे।
वे 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर जाने वाली सड़कों पर शिपिंगकंटेनर खड़े कर दिए थे।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद स्थित दूतावास की ओर मार्च न करने पर सहमत हो गए हैं। यह धरना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)