विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan के पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस चौकी पर किया हमला, 2 की मौत; 4 घायल

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Updated: Sun, 30 Oct 2022 06:14 PM (IST)

बंदूकधारियों ने आज सुबह दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान पुलिस चौकी को भारी हथियारों से निशाना बनाया। मुख्यमंत्री महमूद खान ने पुलिस चौकी पर हमले की निंदा की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का संकल्प लिया।

गोलीबारी में दो लोगों की मौत और चार अन्य घायल हो गए।
गोलीबारी में दो लोगों की मौत और चार अन्य घायल हो गए।

खैबर पख्तूनख्वा, पीटीआई। पाकिस्तान के एक पुलिस चौकी पर रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, अफगानिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारियों ने आज सुबह दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान पुलिस चौकी को भारी हथियारों से निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई, जिसमें चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

मुख्यमंत्री महमूद खान ने पुलिस चौकी पर हमले की निंदा की

शवों और घायलों को डेरा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला शनिवार को डेरा इस्माइल खान के दाराजिंडा जिले में मुठभेड़ के दौरान दो जवानों के शहीद होने के ठीक एक दिन बाद हुआ है। मुख्यमंत्री महमूद खान ने पुलिस चौकी पर हमले की निंदा की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का संकल्प लिया।

Video: Pakistan FATF Grey List से बाहर, जानें India ने क्या कहा? | Pakistan

इससे पहले भी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस थाने पर आतंकवादियों के हमले में चार पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हो गये थे। घटना कोहाट जिले में उस समय हुई जब आतंकवादियों ने बिलतुंग थाने पर हथगोला फेंका जिससे परिसर में मौजूद लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Pakistan पीएम शहबाज शरीफ का दावा, इमरान खान के सेना प्रमुख की नियुक्ति के प्रस्ताव को किया खारिज

पाकिस्तान के अंतिम कैदी ग्वांतानामो खाड़ी जेल से रिहा, अलकायदा के साथ संबंध होने पर हुई थी 30 साल की जेल