विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष General Qamar Javed Bajwa नहीं लेंगे सेवा विस्तार, पांच सप्ताह के बाद होंगे सेवानिवृत

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Updated: Fri, 21 Oct 2022 05:13 PM (IST)

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह अपना सेवा विस्तार नहीं लेंगे और पांच सप्ताह के बाद सेवानिवृत हो जाएंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज ने COAS के सूत्रों के हवाले से बताया कि सेना का राजनीति में कोई दखल नहीं होगा।

जनरल बाजवा नहीं लेंगे आपना सेवा विस्तार। (फाइल फोटो)
जनरल बाजवा नहीं लेंगे आपना सेवा विस्तार। (फाइल फोटो)

रावलपिंडी, एएनआइ। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह अपना सेवा विस्तार नहीं लेंगे और पांच सप्ताह के बाद सेवानिवृत हो जाएंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने COAS के हवाले से बताया कि सेना का राजनीति में कोई दखल नहीं होगा। मालूम हो कि सेना प्रमुख बाजवा मुख्य रूप से इस साल 29 नवंबर को सेवानिवृत होने वाले हैं और सभी की निगाहें नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी है।

2019 में हुआ था सेवा विस्तार

इससे पहले बाजवा ने देश को भरोसा दिया था कि सेना ने पाकिस्तान की राजनीति से खुद को अलग कर लिया है और आगे भी राजनीति में कोई भुमिका नहीं निभाएगी। मालूम हो कि बाजवा को 29 नवंबर 2019 में सेवा विस्तार दिया गया था। पाकिस्तानी अखबार डान के मुताबिक, जनरल बाजवा ने वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास में दोपहर के भोज के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वह दो माह के बाद अपना दूसरा तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत हो जाएंगे।

एक और कार्यकाल की लगाई जा रही थी अटकलें

बाजवा और पीएमएलएन सुप्रीमो नवाज शरीफ के बीच हाली ही में लंदन में कथित तौर पर मुलाकात हुई थी, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि इस वार्ता के बाद बाजवा को एक और कार्यकाल मिल सकता है।

ये हो सकते हैं अगला सेनाध्यक्ष

बाजवा के सेवानिवृत होने के बाद उनके स्थान पर रावलपिंडी के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा, लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास, लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद राजा और लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं। सेनाध्यक्ष के लिए तीन और नाम भी चर्चा में है, जिनमें गुजरांवाला के कोर कमांडर गुजरांवाला मुहम्मद आमिर, मुल्तान के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल चिराग हैदर और आईएसआई डीजी लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम शेख के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan को चुनाव आयोग से लगा बड़ा झटका, तोशाखाना मामले में अयोग्य घोषित

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के अस्पताल की छत पर मिले थे सैंकड़ों गले सड़े शव, अब कठघरे में पुलिस और कर्मचारी, जानें पूरा मामला