विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ दिनों बाद दोबारा खुली मुख्य अफगानिस्तान-पाकिस्तान तोरखम सीमा, गोलीबारी के बाद किया गया था बंद

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Updated: Fri, 15 Sep 2023 11:53 AM (IST)

नौ दिनों तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को मुख्य अफगानिस्तान-पाकिस्तान भूमि सीमा एक बार फिर खोल दी गई है। दोनों पक्षों की सेनाओं के बीच गोलीबारी के बाद प ...और पढ़ें

नौ दिनों बाद खोली गई तोरखम सीमा
नौ दिनों बाद खोली गई तोरखम सीमा

HighLights

  1. नौ दिनों बाद खोली गई तोरखम सीमा
  2. तालिबान और पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी के बाद हुई थी सील

पेशावर, रायटर्स। मुख्य अफगानिस्तान-पाकिस्तान भूमि सीमा नौ दिनों तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर खोल दी गई है। एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने रॉयटर्स को इस बात की जानकारी दी है। दोनों पक्षों की सेनाओं के बीच गोलीबारी के बाद पिछले हफ्ते से पड़ोसी देशों के बीच तोरखम सीमा बंद कर दी गई थी, जिससे हजारों यात्री और सामान से लदे सैकड़ों ट्रक बीच में फंस गए थे।

सीमा की दोनों ओर फंसी गाड़ियां

तोरखम में एक सुरक्षा अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता के कारण नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया, "पाकिस्तानी और अफगान अधिकारियों के बीच बातचीत करने के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया और सीमा खोल दी गई।" उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सीमा पार करने के कारण हजारों सामान से भरी हुई गाड़ियां सीमा के दोनों ओर फंसी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Pakistan: तहरीक-ए-इंसाफ के कई नेताओं को घोषित अपराधी करार देने की तैयारी, नौ मई की हिंसा से जुड़ा है मामला

पुलिस चौकी पर शुरू हुई गोलीबारी

पाकिस्तान ने कहा कि तालिबान प्रशासन ने गैरकानूनी ढांचे के निर्माण के साथ उसके क्षेत्र पर अतिक्रमण करने की कोशिश की थी। साथ ही, उन्होंने अफगानी बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने का भी आरोप लगाया। तालिबान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षाबलों ने उसके सैनिकों पर गोलीबारी की, क्योंकि उन्होंने सीमा के पास एक पुरानी सुरक्षा चौकी को फायरिंग कर दी थी।

अफगान अधिकारियों ने आरोपों से किया इनकार

उन्होंने जमीन से घिरे अफगानिस्तान के लिए एक प्रमुख प्रवेश बिंदु पर सीमा बंद करने की आलोचना की। दोनों पड़ोसियों के बीच के संबंध कई बार तनावपूर्ण हुए हैं, इसमें सीमा विवाद और खासकर पाकिस्तान के आरोपों को लेकर कि आतंकवादी अफगानिस्तान में अपने ठिकानों से उसके क्षेत्र में हमले शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अफगान अधिकारी इससे इनकार करते हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानियों ने G-20 में भारत की सफलता को सराहा, लाहौर के लोग बोले- भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेंगे कई लाभ