Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर, वेनेजुएला का काराकास पहले स्थान पर; पढ़िए पूरी रिपोर्ट

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 27 Jul 2024 12:00 PM (IST)

    फोर्ब्स एडवाइजर लिस्ट की रिपोर्ट ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है। कराची को 100 में से 93 ...और पढ़ें

    फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर।(फोटो सोर्स: Dawn)
    फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर।(फोटो सोर्स: Dawn)

    HighLights

    1. रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार का यांगून तीसरा सबसे खतरनाक शहर।
    2. कराची में आए दिन लूटपाट और गोलीबार की खबर सामने आती है।
    3. रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कौन है।

    एएनआई, कराची।  आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान चाहता है कि उसके देश में विदेशी पर्यटक आए, लेकिन  फोर्ब्स एडवाइजर की एक लिस्ट ने उसके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है।  

    फोर्ब्स एडवाइजर लिस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की राजधानी कराची (Karachi) दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है। कराची को 100 में से 93.12 रेटिंग के साथ पर्यटकों के लिए दुनिया का दूसरा सबसे जोखिम भरा शहर माना गया है। यानी कराची में अपराध, हिंसा, आतंकवादी खतरे,  प्राकृतिक आपदाओं का डर काफी ज्यादा है। बता दें कि महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में लूटपाट और गोलीबारी का घटना आम है। कई रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं, जिसमें बताया गया है कि कराची रहने लायक शहर नहीं है।

    काराकास बना दुनिया का सबसे खतरनाक शहर

    एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान में कराची के रक्षा क्षेत्र में दो समूहों के बीच एक-दूसरे पर गोलीबारी के बाद पांच लोगों की मौत हो गई थी।

    वहीं, लिस्ट में वेनेजुएला के काराकास को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना गया है। इसे 100 में 100 स्कोर दिया गया है। म्यांमार का यांगून तीसरा सबसे खतरनाक शहर है।

    कौन है दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर

    रिपोर्ट ने यह भी जानकारी दी है कि दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कौन है। दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में सिंगापुर है। सिंगापुर को 100 में से शून्य अंक मिले हैं। इसे इसकी सुरक्षा, न्यूनतम प्राकृतिक आपदा जोखिम और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की वजह से रैंकिंग मिली है। जापान का टोक्यो शहर दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं कनाडा का टोरंटो शहर तीसरा सबसे सुरक्षित शहर है।

    यह भी पढ़ें: भारतीय नर्स Nimisha Priya को बचाने की हर कोशिश कर रही भारत सरकार, यमन के राष्ट्रपति लेंगे अंतिम ​फैसला