विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेट बंद होते ही पुलिस वैन से टकराई 'बिना ड्राइवर वाली' कार, पाकिस्तान का वीडियो हो रहा वायरल

Published: Tue, 01 Sep 2026 04:40 PM (IST)

इस्लामाबाद में एक ड्राइवरलेस कार इंटरनेट कनेक्शन टूटने के कारण पुलिस वैन से टकरा गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

HighLights

  1. इस्लामाबाद में ड्राइवरलेस कार इंटरनेट टूटने से पुलिस वैन से टकराई।

  2. यह घटना एक टेक्नोलॉजी डेमो के दौरान हुई, वीडियो वायरल।

  3. पत्रकार ने नई तकनीक के सुरक्षित परीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। इस्लामाबाद में एक डेमो के दैरान बिना ड्राइवर से चलने वाली कार पुलिस वैन से टकरा गई। यह हादसा इंटरनेट कनेक्शन टूटने की वजह से हुआ।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

रिमोट से कार को किया जा रहा था कंट्रोल

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान की राजधानी के हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके डी-चौक पर हुई। वहां पत्रकार मुहम्मद अलीजाह, एबटाबाद के टेक्नोलॉजी के शौकीन एहसान जफर द्वारा बनाए गए टेक्नोलॉजी बेस्ट ऑटोमेटेड-ड्राइविंग सिस्टम का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

इस कार को इंटरनेट के जरिए रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक इंटरनेट कनेक्टिविटी फेल हो गई और कार के स्टीयरिंग में खराबी आई गई। कार अचानक मुड़ी और सामने खड़ी पुलिस वैन से टकरा गई।

वीडियो में दिखा हादसा

अलीजाह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह कार की अगली पैसेंजर सीट पर बैठे हुए उसके फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जबकि कार सड़क पर चल रही है। अचानक स्टीयरिंग व्हील का कंट्रोल छूट जाता है और हादसा हो जाता है।

वीडियो में अलीजाह हैंडब्रेक खींचकर गाड़ी को रोकने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी सफाई

अलीजाह के अनुसार, गाड़ी को इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए रिमोट से चलाया जा रहा था। डेमो के दौरान इंटरनेट कनेक्शन टूटने से कार बेकाबू हो गई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में अलीजाह ने साफ किया कि उनके वीडियो का मकसद ज़फर का मजाक उड़ाना या उनके काम को कमतर दिखाना नहीं था।

उन्होंने कहा, इसका एकमात्र मकसद जागरूकता फैलाना और लोगों से सावधान रहने की अपील करना था, जब तक कि किसी नए एक्सपेरिमेंट या टेक्नोलॉजी को अच्छी तरह से टेस्ट न कर लिया जाए, उसे सुरक्षित साबित न कर दिया जाए और पूरी तरह सफल न मान लिया जाए।

उन्होंने कहा कि D-चौक पर ट्रैफिक कम होने की वजह से खराबी के नतीजे सीमित रहे, लेकिन चेतावनी दी कि अगर यही खराबी किसी व्यस्त सड़क पर हुई होती, तो मामला कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था। अगर यही स्थिति किसी व्यस्त सड़क पर हुई होती, तो नतीजे बेहद खतरनाक, यहां तक कि जानलेवा भी हो सकते थे।