Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर हिला पाकिस्तान, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

    Updated: Mon, 12 May 2025 02:27 PM (IST)

    भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की ती ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती
    पाकिस्तान में भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती

    HighLights

    1. रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 थी।
    2. लोग दहशत में घर से बाहर निकल गए हैं।

    पीटीआई, पाकिस्तान। भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। भूकंप से अफरा-तफरी मच गई है। लोग दहशत में घर से बाहर निकल गए हैं। 

    इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर तक बताई जा रही है। इस हफ्ते में पाकिस्तान में भूकंप का ये तीसरा झटक है।  

    5 मई को आया था भूकंप

    इसी पहले 5 मई को भी भूकंप का झटका पाकिस्तान में लगा था। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। इस भूकंप का रिक्टर स्केल 4.2 तीव्रता का था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था, जिससे इसके बाद के झटकों की आशंका बनी लगातार बनी रही।

    यह भी पढ़ें: Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में देर रात भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में आए लोग