विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: BLA ने चीनी नागरिकों को दी धमकी, कहा- 90 दिन में बलूचिस्तान छोड़ दें या हमले के लिए तैयार रहें

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Wed, 16 Aug 2023 12:44 AM (IST)

पिछले दिनों (13 अगस्त को) चीनी इंजीनियरों को ले जा रहे पाकिस्तानी सशस्त्र बलों पर आत्मघाती हमला करने के बाद ...और पढ़ें

बीएलए की धमकी- अगले 90 दिन में चीनी-पाक सेना पर होंगे और हमले (फोटो- एएनआई)
बीएलए की धमकी- अगले 90 दिन में चीनी-पाक सेना पर होंगे और हमले (फोटो- एएनआई)

इस्लामाबाद, आईएएनएस। पिछले दिनों (13 अगस्त को) चीनी इंजीनियरों को ले जा रहे पाकिस्तानी सशस्त्र बलों पर आत्मघाती हमला करने के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने चीनी नागरिकों बलूचिस्तान छोड़ने के लिए 90 दिन का समय दिया है। बीएलए ने कहा कि अगले 90 दिन में पाकिस्तानी सेना और चीनी नागरिकों पर और हमले किए जाएंगे।

हमले में 11 चीनी नागरिकों को मारने का दावा

बीएलए के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे दो आत्मघाती हमलावर मरने से पहले चार चीनी और 11 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने में सफल रहे। हालांकि, पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आइएसपीआर) और पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने काफिले पर बम और गोलियों से हमले की बात स्वीकार की थी, लेकिन हताहतों की संख्या से इनकार किया था।

बीएलए ने चीनी नागरिकों पर हमले की दी धमकी

इधर, बीएलए ने सोमवार को पत्र जारी कर बताया कि उसके जिर पहजाग अभियान का तीसरा चरण पूरा हो चुका है और अगले 90 दिन में अभियान का अगला चरण होगा। बीएलए ने बयान से चीन को संदेश भी दिया कि वह बलूचिस्तान को कब्जे वाले क्षेत्र के रूप में देखने से बाज आए और समूह ने क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) जैसी बीजिंग की परियोजनाओं पर विरोध जताया। हमने चीन को बलूचिस्तान में अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करने के लिए आगाह किया है।