विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेन पर बरपा उत्तर कोरियाई मिसाइलों का कहर, ऊर्जा संयंत्र हुए तबाह; जेलेंस्की ने दुनिया को चेताया

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:54 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को आरोप लगाया कि रूस उत्तरी कोरिया द्वारा निर्मित और आपूर्ति की गई केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमलों के लिए कर रहा है।

रूस ने उत्तरी कोरियाई KN-23 मिसाइलों से यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्र पर हमला किया (फोटो- रॉयटर)

रूस ने उत्तरी कोरियाई KN-23 मिसाइलों से यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्र पर हमला किया (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने 36 मिसाइलें दागीं

  2. सुरक्षा बल आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में असमर्थ हैं

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को आरोप लगाया कि रूस उत्तरी कोरिया द्वारा निर्मित और आपूर्ति की गई केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमलों के लिए कर रहा है।

एक्स पर पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, एक प्रमुख ऊर्जा सुविधा को नुकसान पहुंचाने में रूसियों ने उत्तरी कोरिया द्वारा निर्मित और आपूर्ति की गई केएन-23 मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने इसे इस बात का और सबूत बताया कि दुनिया भर में उन सभी के खिलाफ प्रतिबंध व्यवस्था को काफी मजबूत करने की जरूरत है, जो जीवन नष्ट करने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने 36 मिसाइलें दागीं, जो बैलिस्टिक प्रक्षेप पथ पर लक्ष्य की ओर बढ़ रही थीं। इनमें से सिर्फ चार मिसाइलें ही गिराई जा सकीं। ,

उन्होंने पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर्स की कमी को ज्यादा जान-माल के नुकसान का कारण बताया, क्योंकि सुरक्षा बल आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में असमर्थ हैं।

यूक्रेन अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और पीएसी-3 इंटरसेप्टर्स की भारी कमी से जूझ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।