विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन-पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं... ये साउथ एशियन देश बने एक-दूसरे के खून के प्यासे, F-16 से हुए ताबड़तोड़ हमले

Published: Thu, 24 Jul 2025 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2025 01:18 PM (IST)

Thailand Cambodia Border Clash थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। थाईलैंड ने कंबोडिया ...और पढ़ें

छह थाई F-16 विमानों को सीमा पर तैनात किया गया था।
छह थाई F-16 विमानों को सीमा पर तैनात किया गया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद (Thailand Cambodia conflict

) को लेकर एक बार फिर से तनाव की लपटें उठनी शुरू हो गई हैं। थाईलैंड ने गुरुवार को F-16 लड़ाकू विमान से कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इस हमले में कई कंबोडियाई नागरिकों की जान चली गई है।

वहीं थाईलैंड पर भी कंबोडिया ने मिसाइल हमले किए है। इस हमले में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई है। थाईलैंड ने अपनी सीमा को कंबोडिया से पूरी तरह बंद कर दिया है, जबकि कंबोडिया ने थाई हमले को "बेरहम हमला" कहा है।

छह F-16 फाइटर जेट कर दिए तैनात

थाई सेना के मुताबिक, छह F-16 विमानों को सीमा पर तैनात किया गया था। इनमें से एक ने कंबोडिया में सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया। थाई सेना के उप-प्रवक्ता रिचा सुकसुवनन ने कहा, "हमने हवाई ताकत का इस्तेमाल तयशुदा सैन्य निशानों पर किया।"

इस तनाव की शुरुआत गुरुवार तड़के हुई, जब दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे पर गोलीबारी (Thailand Cambodian Border Clash) शुरू की। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडियाई सैनिकों ने उनकी सैन्य चौकी और आम नागरिकों के इलाकों, यहां तक कि एक अस्पताल पर भी तोपों से हमला किया। इससे कई नागरिक घायल हुए। थाई विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर कंबोडिया ने हमले जारी रखे तो वे "आत्मरक्षा में और सख्त कदम" उठाएंगे।

सुरिन प्रांत में लोग डर के साये में जी रहे हैं। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं कंक्रीट और रेत के बोरों से बने बंकरों में छिपे हैं। एक महिला ने थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को बताया, "गोलियों और धमाकों की गिनती नहीं हो रही।"

क्या है दुश्मनी की वजह?

दोनों देशों के बीच 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर कई जगहों पर सौ साल से ज़्यादा से विवाद चल रहा है। 2011 में भी एक हफ्ते तक चली गोलीबारी में दर्जनों लोग मारे गए थे। इस बार तनाव मई में शुरू हुआ, जब एक कंबोडियाई सैनिक की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते बिगड़ गए। बुधवार को थाईलैंड ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया और कंबोडिया के राजदूत को निकालने का ऐलान किया।

बैंकॉक से 360 किलोमीटर दूर ता मोआन थोम मंदिर के पास गुरुवार को गोलीबारी शुरू हुई। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडिया ने ड्रोन और भारी हथियारों के साथ हमला किया, जिसमें दो थाई सैनिक घायल हो गए। कंबोडिया ने थाई सैनिकों पर बिना वजह घुसपैठ का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सेना ने आत्मरक्षा में जवाब दिया।

(रायटर्स इनपुट के साथ)