भारत के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले PM तारिक रहमान, शेख हसीना की ढाका वापसी पर क्या कहा?
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ संबंध सुधारने और पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रत्यर्पण में सहयोग मांगा है। ...और पढ़ें

भारत के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले PM तारिक रहमान। (रॉयटर्स)
HighLights
पीएम तारिक रहमान ने भारत से संबंध सुधारने की बात कही।
शेख हसीना के प्रत्यर्पण में भारत का सहयोग चाहता है बांग्लादेश।
हसीना के सार्वजनिक संबोधन पर ढाका ने जताई नाराजगी।
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tariq Rahman) ने भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने के लिए अनुकूल माहौल की बनाने की बात कही है।
सत्ता से हटाई गईं प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले में नई दिल्ली का सहयोग चाहता है। रहमान ने सोमवार को बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के साथ अपनी बैठक में ये बातें कहीं।
उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब उनकी छह महीने पुरानी सरकार बांग्लादेश के सबसे बड़े पड़ोसी देश के साथ रिश्तों तो स्थिर करने को कोशिश कर रही है। साथ ही, वे अगस्त 2024 में हसीना के सत्ता से हटने के बाद पैदा हुए कई विवादित मुद्दों को भी सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत- तारिक रहमान
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि रहमान ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। बयान के अनुसार, ढाका ने नई दिल्ली से हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा।
अपनी सरकार गिरने के बाद से हसीना भारत में रह रही हैं। उन पर बांग्लादेश में कानून कार्यवाही चल रही है और नवंबर में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।
फिर चर्चा में आया हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा
हाल ही में हसीना के सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद प्रत्यर्पण का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। उन्होंने एक ऑनलाइन ऑडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। बांग्लादेश छोड़ने के बाद मीडिया के साथ यह उनकी पहली बातचीत थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह दिसंबर में अपने वतन लौटेंगी।
इन बयानों ने भारत में उनकी मौजूदगी और राजनीतिक गतिविधियों पर फिरे से ध्यान खींचा और ढाका की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई।
हसीना के संबोधन पर बांग्लादेश में जताई नाराजगी
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने हसीना को कार्यक्रम को संबोधित करने की अनुमति देने के लिए भारत की आलोचना की। मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला बहुत दुखद था और बांग्लादेश इससे नाराज है।
खबरें और भी
भारत ने कहा कि वह अपनी कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के अनुसार ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध की समीक्षा कर रहा है।
दिनेश त्रिवेदी ने की पीएम तारिक रहमान से मुलाकात
दिनेश त्रिवेदी के साथ यह बैठक ऐसे समय में हुई जब दोनों पक्ष राजनयिक बातचीत के रास्ते खुले रखने की इच्छा जाहिर कर रहे थे। एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि त्रिवेदी ने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी तरीके से काम करने के भारत के संकल्प को दोहराया।