विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

North Korea: उत्तर कोरिया ने 2018 सैन्य समझौते का किया उल्लंघन, दक्षिण कोरिया ने लताड़ा

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Updated: Wed, 19 Oct 2022 08:31 AM (IST)

Kim Jong के नेतृत्व में उत्तर कोरिया ने 2018 के सैन्य समझौते का उल्लंघन किया। उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण का न केवल दक्षिण कोरिया बल्कि अमेरिका भी लगातार अलोचना कर रही है। उत्तर कोरिया अपनी इन हरकतों से दक्षिण कोरिया को डराने में लगा हुआ है।

North Korea: उत्तर कोरिया ने 2018 सैन्य समझौते का किया उल्लंघन
North Korea: उत्तर कोरिया ने 2018 सैन्य समझौते का किया उल्लंघन

नई दिल्ली। एएफपी। south korea slams North korea। उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की आलोचना की है।

बता दें कि उत्तर कोरिया ने समुद्री "बफर ज़ोन" को टारगेट करने के लिए अपने पूर्वी और पश्चिमी तटों से पानी में एक तोपखाना बैराज लगाया है। ये समुद्री बफर जोन 2018 के सैन्य समझौते के तहत दो देशों की बीच के तनाव को कम करने के लिए स्थापित किया गया था।

उत्तर कोरिया ने किया 2018 समझौते का उल्लंघन

प्योंगयांग ने हाल के हफ्तों में मिसाइल लॉन्च और सैन्य अभ्यास में तेजी की है। सियोल और वाशिंगटन के मुताबिक, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन अपने देश का सातवां परमाणु परिक्षण करने के करीब हैं। योनहाप के अनुसार, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने इसे 2018 के समझौते का उल्लंघन बताया है।

रूसी सेना को जल्द ही खाली करना होगा यूक्रेन का खेरसान शहर, जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने बताई यह बड़ी वजह

उत्तर कोरिया ने दागे 250 गोले

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने उसके पश्चिमी तट पर करीब 100 गोले और पूर्वी तट पर 150 गोले दागे है। योनहाप द्वारा दिए गए एक बयान में जेसीएस ने कहा, "हम उत्तर कोरिया से तुरंत अपनी कार्रवाई रोकने का आग्रह करते हैं।" उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के लगातार उकसावे की कारवाई कोरियाई प्रायद्वीप और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और स्थिरता को कमजोर करती है। पिछले हफ्ते उत्तर कोरिया ने सैन्य बफर जोन में तोपखाने के राउंड भी दागे थे।

उत्तर कोरिया का क्या है इरादा

उत्तर कोरिया हथियारों का परीक्षण कर युद्ध का भय जगाने की कोशिश में जुट गए है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान जारी कर कहा था कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से शुक्रवार को कम दुरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई थी। ये देश के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में जाकर गिरी

अमेरिकी अदालत ने सिख पुलिस अफसर के हत्यारे को ठहराया दोषी, साल 2019 में हुई थी हत्या