विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nepal Avalanche: नेपाल में हिमस्खलन से 9 लोगों की मौत, कई लापता

Published: Mon, 03 Nov 2025 08:24 PM (IST)Updated: Mon, 03 Nov 2025 08:29 PM (IST)

नेपाल के उत्तरपूर्वी इलाके में यालुंग री चोटी पर हुए हिमस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई और चार ...और पढ़ें

नेपाल में हिमस्खल से 7 लोगों की मौत।

नेपाल में हिमस्खल से 7 लोगों की मौत।

HighLights

  1. नेपाल में हिमस्खलन, सात की मौत

  2. यालुंग री चोटी पर हादसा

  3. विदेशी पर्वतारोही लापता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में दो अलग-अलग हिमस्खलनों में नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने कहा कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे गौरीशंकर ग्रामीण नगर पालिका के अंतर्गत माउंट यालुंग री (6,920 मीटर) के पास हुए हिमस्खलन में सात पर्वतारोही दब गए, जब वे चोटी पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

एक अलग घटना में दो इतालवी पर्वतारोही 28 अक्टूबर से भारी बर्फबारी के बाद लापता थे, मनास्लू क्षेत्र में माउंट पनबारी के कैंप में मृत पाए गए। इस बीच, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने नेपाल के हिमालय में पर्वतारोहियों के निधन पर शोक संदेश जारी किया है।

मृतकों में विदेशी और नेपाली नागरिक शामिल

द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इटालियन, और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले के जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी एसपी ग्यान कुमार महतो ने दी। यालुंग री की यह चोटी बागमती प्रांत के रोलवालिंग घाटी (Rolwaling Valley) में स्थित है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण कश्मीर में आतंकरोधी अभियान के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए दो सैन्यकर्मी लापता, तलाश जारी