रियाद में लोगों ने सुनी ताजा हमले की आवाज, सऊदी ने किया मिसाइल को बीच में ही नष्ट करने का दावा
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को सेना ने रास्ते में ही ...और पढ़ें

हमले की प्रतिकात्मक तस्वीर।
HighLights
रियाद में हूती विद्रोहियों ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल।
सऊदी सेना ने मिसाइल को रास्ते में ही नष्ट किया।
हमलों के बाद सऊदी अमेरिका से सैन्य मदद मांगेगा।
डिजिटल डेस्क, काहिरा। हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब में बुधवार को नए धमाकों की आवाज सुनी गई। राजधानी रियाद में बुधवार को हुए ताजा हमले के लिए पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार माना गया है।
सऊदी के सैन्य अधिकारियों ने हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्रोहियों की ओर से दागी गई मिसाइल बैलिस्टिक थी, जिसे रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया। इस हमले से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं हूती विद्रोहियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
तेल और सैन्य ठिकाने बन रहे निशाना
हूती अक्सर सऊदी अरब के तेल ठिकानों, सैन्य ठिकानों और हवाई पट्टी पर हमला कर निशाना बना रहे हैं। ताजा हमले के बाद कुछ अहम जगहों से निकल रहे धुएं के बाद ग्लोबल मार्केट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि क्या यूएसए को हूतियों के खिलाफ सऊदी के हमलों में शामिल होना चाहिए।
एयरपोर्ट पर कई बार हुए हमले
सऊदी में हुए हमले की पुष्टि वहां के रहने वाले ने नाम नहीं छापने की शर्त पर की। किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पिछले एक सप्ताह में कई बार घातक हमलों का निशाना बना चुका है।
एयरलाइंस रोक रहीं उड़ानें
हूती विद्रोही तेल के ठिकानों सहित हवाई अड्डों पर हमले की चेतावनी दे रहे हैं। इस वजह से एयरलाइंस अपनी उड़ान रोक रही है। कई बार तो सुरक्षा वजहों से उन्हें फ्लाइट को हटाने तक की नौबत तक आ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनियों में से एक, सऊदी अरामको के एक ठिकाने पर बनी प्रशासनिक इमारत में मंगलवार को आग लग गई।
खतरे को कम करने की कोशिश
अब सऊदी अमेरिका जैसे देशों से और ज्यादा सैन्य मदद पाने की कोशिश करेगा ताकि हमलों के खतरे को कम किया जा सके। इस बीच, सऊदी अरब विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर हवाई हमले कर रहा है।
