इंडोनेशिया में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके, कई इमारतें गिरीं; 20 लोगों की मौत
पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
HighLights
इंडोनेशिया में लगातार दो बार भूकंप आया
एक व्यक्ति ने बताया कि भूकंप से दीवारों में दरार आ गई हैं
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से लगभग 68 किलोमीटर (42 मील) उत्तर-पश्चिम में एंदे शहर के पास था। भूकंप की गहराई अपेक्षाकृत कम 10 किलोमीटर थी।
प्रारंभिक भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो और तेज आफ्टरशॉक महसूस किए गए। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने भूकंप के कारण सुनामी लहरें उत्पन्न होने की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है।
शुरुआती झटके के बाद उसी क्षेत्र में कई तेज झटके आए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.1 थी। अस्पताल ग्राहक सेवा अधिकारी लुकास लोटार ने एएफपी को बताया कि अचानक यह हिलने लगा और मैं घबरा गया। भूकंप में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।थ
उन्होंने एएफपी को बताया कि मरीज भी अस्पताल से भाग गए, झटका बहुत बड़ा था। मैंने देखा कि कुछ दीवारों में दरारें आ गई थीं।
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने चेतावनी दी है कि भूकंप से सुनामी की लहरें उत्पन्न होने की संभावना है।
इंडोनेशिया और उसके पड़ोसी देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित होने के कारण अक्सर भूकंपों का सामना करते हैं। यह क्षेत्र जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया होते हुए प्रशांत बेसिन तक फैला तीव्र भूकंपीय गतिविधि वाला इलाका है।

