Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi in Ukraine Live: कंधे पर रखा हाथ, कई मिनट तक बातचीत; ऐसी रही राष्ट्रपति जेलेंस्की से PM मोदी की मुलाकात

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 23 Aug 2024 02:58 PM (IST)

    PM Modi In Keiv प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कीव पहुंचे। रेल फोर्स वन ट्रेन से सफर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचे। उन्होंने भारतीय समु ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। (फोटो सोर्स: एएनआई)
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। (फोटो सोर्स: एएनआई)

    HighLights

    1. यूक्रेन में महज सात घंटे रहेंगे पीएम मोदी
    2. रूस-यूक्रेन यु्द्ध के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।
    3. पीएम मोदी ने कीव में भारतीय छात्रों से मुलाकात की।

    एएनआई, कीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कीव पहुंचे। 'रेल फोर्स वन' ट्रेन से सफर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचे। उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ 7 घंटे ही कीव में रहेंगे। 

    कीव पहुंचने के बाद पीएम मोदी (PM Modi in Ukraine) ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से बातचीत की। वहीं, प्रधानमंत्री ने युद्ध के दौरान मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    दोनों नेताओं के मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

    पीएम मोदी ने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्रों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें  सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

    जब यूक्रेन में ट्रेन से बाहर आए पीएम मोदी 

    समचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है 'रेल फोर्स वन' से पीएम मोदी बाहर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए यूक्रेन सरकार के कई अधिकारी मौजूद हैं।

    कीव पहुंचकर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    राष्ट्रपति जेलेंस्की से जल्द करेंगे मुलाकात 

    30 से अधिक वर्षों में यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने यह भी खुलासा किया कि प्रधानमंत्री मोदी कीव में सात घंटे बिताएंगे। फिलहाल इस समय पीएम मोदी पोलैंड में है। 

    वहीं, सोवियत यूनियन के टूटने के बाद यानी साल 1991 के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: प्लेन नहीं ट्रेन से यूक्रेन पहुंचेंगे PM मोदी... मेलोनी-बाइडन समेत कई बड़े नेता कर चुके इस रेल की सवारी; खासियत जानकार रह जाएंगे दंग