विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिकित्सा में 2023 के नोबेल का एलान, Covid के खिलाफ लड़ाई में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को मिला पुरस्कार

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:09 PM (IST)

Nobel Prize 2023 साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को 2023 का नोबेल पुरस ...और पढ़ें

2023 के नोबेल का एलान, Covid के खिलाफ लड़ाई में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को पुरस्कार (फोटो एपी)
2023 के नोबेल का एलान, Covid के खिलाफ लड़ाई में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को पुरस्कार (फोटो एपी)

HighLights

  1. कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को मिला नोबेल पुरस्कार।
  2. Covid​-19 के खिलाफ लड़ाई में निभाई अहम भूमिका।

एपी, स्टॉकहोम। Nobel Prize in Medicine: साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को 2023 का नोबेल पुरस्कार मिला है। दोनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार COVID-19 के खिलाफ उनकी खोज के लिए दिया गया है।

कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को मिला नोबेल पुरस्कार

कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन ने चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता है। उनकी खोज की मदद से Covid​-19 के खिलाफ एमआरएनए (mRNA) वैक्सीन का विकास संभव हो पाया। बता दें कि यह पुरस्कार हंगरी के सागन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कैटालिन कारिको और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ड्रयू वीसमैन को दिया गया है। दोनों ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में शोध किया था।

नोबेल समिति ने जारी किया बयान

नोबेल समिति ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने अपनी खोज से मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में में अहम योगदान दिया। उनके इस योगदान से एमआरएनए वैक्सीन का विकास संभव हो पाया।

यह भी पढ़ें- Pakistan: कार्यवाहक पीएम काकर करेंगे देश की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा, शीर्ष समिति की बुलाई बैठक

नोबेल असेंबली के सचिव ने किया नामों के एलान

नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कारों की घोषणा की। थॉमस पर्लमैन ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि चिकित्सा के क्षेत्र में साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को दिया जाएगा तो उन्हें यह जानकर काफी खुशी हुई।

पिछले साल स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला था नोबेल पुरस्कार

बता दें कि पिछले साल स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो ने चिकित्सा के क्षेत्र में मानव विकास में अहम खोजों के लिए नोबेल पुरस्कार जीता था। उन्होंने निएंडरथल के जीनोम के रहस्यों की खोज की थी।

यह भी पढ़ें- Zimbabwe Plane Crash: तकनीकी खराबी के कारण हुआ विमान दुर्घटना, भारतीय खनन कारोबारी समेत छह लोगों की मौत