विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nigeria Road Accident: नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 लोगों की हुई मौत

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Updated: Sat, 12 Nov 2022 05:16 AM (IST)

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में एक पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक पेट्रोल टैंकर पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ और फिर उसमें आग लगने से विस्फोट हो गया जिसमें दर्जन भर लोगों की जान चली गई है।

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 लोगों की हुई मौत।
नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 लोगों की हुई मौत।

अबुजा, एपी। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में एक पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक पेट्रोल टैंकर पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ और फिर उसमें आग लगने से विस्फोट हो गया, जिसमें दर्जन भर लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टैंकर का ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात कोगी राज्य के ओफू काउंसिल क्षेत्र में एक प्रमुख सड़क पर टैंकर का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद, वह एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे आग लग गई और विस्फोट हुआ। कोगी पुलिस कमांड के साथ विलियम ओवे आया ने कहा कि टैंकर ने रास्ते में कारों टक्कर मारा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोग टैंकर की आग की चपेट में आ गए, जिस वजह से उनलोगों की मौत हो गई।

पुलिस कर रही है पीड़ितों की पहचान

नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा कोर के बीसी काज़ीम ने कहा कि दुर्घटना में अन्य लोग घायल हो गए। काज़ीम ने कहा कि सड़क पर दुर्घटना वाली जगह की घेराबंदी कर दी गई है और सड़क सुरक्षा कर्मी पीड़ितों की पहचान के लिए जानकारी जुटा रहे हैं।

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना आम

बता दें कि नाइजीरिया में अधिकांश प्रमुख सड़कों पर इस तरह की दुर्घटनाएं इतनी आम हैं कि देश ने उनकी घटना को रोकने के लिए नए उपाय शुरू किए हैं। सितंबर में इसी तरह के हादसे में कोगी में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। राज्य आयुक्त किंग्सले फैनवो ने बताया कि कोगी में अधिकारी इस नवीनतम दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नाइजीरिया में बाढ़ से बचाकर लोगों को लेकर जा रही नाव पलटी, 76 की मौत

ये भी पढें: नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 600 के पार