नेपाल के PM बालेन शाह ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की, जहां उन्होंने भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। ...और पढ़ें
-1786357529026_m.webp)
नेपाल के पीएम बालेन शाह ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
पीएम बालेन शाह ने भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की
भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया
द्विपक्षीय संबंधों और विकास साझेदारी पर सार्थक चर्चा हुई
पीटीआई, काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के साथ अपनी पहली बैठक की। उन्होंने भारत के साथ देश के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।
शाह ने सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में श्रीवास्तव से मुलाकात की। बैठक में नेपाल-भारत द्विपक्षीय संबंधों, आपसी हितों, विकास साझेदारी और सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा हुई।
श्रीवास्तव ने शाह को बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
भारतीय राजदूत ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भारत-नेपाल की मजबूत और बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने पर विचारों का सार्थक और उपयोगी आदान-प्रदान हुआ।"
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब बालेन शाह ने विदेशी राजदूतों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमने-सामने की मुलाकातों से बचने की अपनी पुरानी नीति को छोड़ना शुरू कर दिया है। वह चीनी राजदूत झांग माओमिंग और अमेरिकी दूतावास के प्रभारी स्काट अर्बोम से भी मिलने वाले हैं।