यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'चीन का ही हिस्सा है ताइवान', इस देश ने सारे राजनयिक संबंध किए खत्म; ड्रैगन को मिला नया साथी
Nauru Taiwan Relation Ended नाउरू ने राजनयिक मान्यता ताइवान से चीन में स्थानांतरित कर दी है। नाउरू ने एलान किया कि ताइवान चीन का ही हिस्सा है और वो अब ...और पढ़ें

एपी, ताइपे। Nauru Taiwan Relation Ended दुनिया के सबसे छोटे प्रशांत द्वीप राष्ट्र नाउरू ने ताइवान के साथ सारे संबंध तोड़कर राजनयिक मान्यता चीन को दे दी है। नाउरू ने एलान किया कि ताइवान, चीन का ही हिस्सा है और वो अब चीन के साथ ही सारे संबंध रखेगा।
ताइवान के अब केवल 12 राजनयिक सहयोगी रहे
नाउरू के इस कदम से ताइवान के पास अब दुनिया भर के 12 राजनयिक सहयोगी रह गए हैं। ताइवान के अब 11 देशों और वेटिकन के साथ आधिकारिक संबंध हैं। सात लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में हैं, तीन प्रशांत द्वीप समूह में हैं और एक अफ्रीका में है।
ताइवान को अलग देश नहीं मानेंगे
नाउरू ने कहा कि अब हम ताइवान को अलग देश नहीं मानेंगे और उसे चीन का ही अभिन्न अंग मानेंगे। नाउरू ने कहा कि अब हम ताइवान से कोई राजनीतिक या कूटनीतिक संबंध नहीं रखेंगे।
नहीं पड़ेगा ज्यादा असर
हालांकि, नाउरू के इस फैसले का ताइवान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि नाउरू की दुनिया में कोई बड़ी साख नहीं है। नाउरू में केवल 12500 लोग रहते हैं।
सुखों का द्वीप माना जाता नाउरू
नाउरू को सुखों का द्वीप भी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी काफी कम आबादी है और यहां लोग काफी सुख चैन से रहते हैं।