विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India In UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किए-पाकिस्तान को एक साथ लगाई लताड़, कहा- कश्मीर अभिन्न हिस्सा

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 29 Feb 2024 12:23 AM (GMT+05:30)

UN Human Rights Council भारत ने कश्मीर के मामले में पाकिस्तान और तुर्किये को एक साथ संयुक्त राष्ट्र के मंच ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किए-पाकिस्तान को एक साथ लगाई लताड़। (फोटो, एएनआई)
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किए-पाकिस्तान को एक साथ लगाई लताड़। (फोटो, एएनआई)

HighLights

  1. काउंसिल के मंच का दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
  2. पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा

एएनआई, जिनेवा। भारत ने कश्मीर के मामले में पाकिस्तान और तुर्किये को एक साथ संयुक्त राष्ट्र के मंच पर तगड़ी फटकार लगाई है। भारत ने कश्मीर पर तुर्किए और पाकिस्तान के हालिया बयानों का करारा जवाब दिया। भारत ने दोनों देशों को कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है और इसमें किसी भी देश को दखल नहीं करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें नियमित सत्र में पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हुए भारत की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने कहा, हमें कश्मीर मामले पर तुर्किये द्वारा की गई टिप्पणी पर खेद है। यह भारत का आंतरिक मामला है। हम उम्मीद करते हैं कि तुर्किये भविष्य में हमारे आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने से बचेगा।"

काउंसिल के मंच का दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

भारत पर पाकिस्तान की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर हम ये कहना चाहेंगे कि एक बार फिर भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए काउंसिल के मंच का दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा

पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए संवैधानिक उपाय भारत के आंतरिक मासला है।"

ये भी पढ़ें: Alexei Navalny: मास्को में एलेक्सी नवलनी का अंतिम संस्कार कल, पुतिन के भाषण की वजह से टालनी पड़ी अंतिम यात्रा