Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैश्विक मंच पर फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, भारत ने यूएन में आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर फिर लताड़ा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:31 AM (GMT+05:30)

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को राज्य नीति का हथियार बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही भारत ने दोहराया कि जम्म ...और पढ़ें

    HighLights

    1. यूएन के मंच से भारत ने पाकिस्तान को दिखाया उसका असली आईना

    2. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दावों की धज्जियां उड़ाईं

    एएनआई, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ लगाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को राज्य नीति का हथियार बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही भारत ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहेगा।

    भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वथानेनी हरीश ने बुधवार को सुरक्षा परिषद की 'प्राकृतिक संसाधनों के शासन: शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नींव' विषयक उच्च-स्तरीय खुली बहस में यह बयान दिया।

    पाकिस्तान द्वारा बहस का दुरुपयोग कर झूठा आख्यान पेश करने पर राजदूत हरीश ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह हमारा इरादा नहीं था कि इस मंच पर अन्य मुद्दे उठाए जाएं, लेकिन पाकिस्तान ने आज की चर्चा का दुरुपयोग कर अपना झूठा आख्यान पेश किया है, इसलिए हमारा प्रतिनिधिमंडल जवाब देने के लिए मजबूर है।

    राजदूत ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर का संघ राज्य क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और रहेगा। यह संवैधानिक और कानूनी वास्तविकता है जिसे पाकिस्तान जानबूझकर नजरअंदाज करता है। साथ ही कहा जम्मू-कश्मीर से संबंधित एकमात्र लंबित मुद्दा पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभु भूमि पर नग्न आक्रमण और अवैध कब्जा है।

    सिंधु जल संधि पर भारत का रुख
    राजदूत हरीश ने सिंधु जल संधि के संदर्भ में कहा कि जब पाकिस्तान नियमित रूप से सीमा पार आतंकवाद को राज्य नीति का साधन बनाता है, तब आपसी विश्वास और सद्भावना के आधार पर सहयोग की उम्मीद नहीं की जा सकती।

    खबरें और भी