विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्विट्जरलैंड में भीषण पर्यटक बस दुर्घटना, पांच लोगों की मौत; 40 घायल

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:51 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 10:40 PM (IST)

स्विट्जरलैंड के पूर्वी कैंटन ग्राउबुंडेन में गुरुवार को एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

स्विट्जरलैंड में भीषण पर्यटक बस दुर्घटना, कई लोगों की मौत

स्विट्जरलैंड में भीषण पर्यटक बस दुर्घटना, कई लोगों की मौत

HighLights

  1. बचाव कार्य में कई हेलीकॉप्टर भी शामिल किए गए

  2. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के पूर्वी कैंटन ग्राउबुंडेन में गुरुवार को एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुश गांव के पास हुई। स्विस ब्रॉडकास्टर एसआरएफ के मुताबिक, यह हादसा सुश और जेर्नेज गांव के बीच सड़क पर हुआ।

डच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में नीदरलैंड के पर्यटक सवार थे। डच टूर ऑपरेटर ओएडी के ग्राहक इस बस में थे। डच अखबार डी टेलीग्राफ के अनुसार बस में 48 लोग सवार थे, हालांकि पुलिस ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है।

ग्राउबुंडेन कैंटन पुलिस ने बताया कि मौके पर आपातकालीन टीमें पहुंचाई गईं। बचाव कार्य में कई हेलीकॉप्टर भी शामिल किए गए।

डच ट्रैवल एसोसिएशन एएनवीआर की प्रवक्ता ने कहा कि ये डच पर्यटक हैं, लेकिन अभी हम यह नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए या घायल हुए हैं।