Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hamas Israel War: हमास हमले में करीब 100 विदेशी नागरिकों की मौत, कई बने बंधक तो कई अब तक लापता

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    इजरायल पर हमास के हमले में इजरायली नागरिक सहित कई विदेशी नागरिकों की मौत हुई है। साथ ही हमास के आतंकियों ने कई विदेशी नागरिकों को बंधक भी बनाया है। अम ...और पढ़ें

    इजरायल में हुए हमास हमले में करीब 100 विदेशी नागरिकों की मौत। (फोटो- एपी)
    इजरायल में हुए हमास हमले में करीब 100 विदेशी नागरिकों की मौत। (फोटो- एपी)

    HighLights

    1. हमास के हमले में 22 अमेरिकी की मौत।
    2. हमास हमले में मारे गए 20 थाई नागरिक।
    3. हमले में 10 नेपाली नागरिकों की हत्या।

    एएफपी, पेरिस। इजरायल पर हमास के हमले में इजरायली नागरिक सहित कई विदेशी नागरिकों की मौत हुई है। साथ ही हमास के आतंकियों ने कई विदेशी नागरिकों को बंधक भी बनाया है। आइए देखते हैं कि किन देशों के कितने नागरिक इस हमले में मारे गए हैं।

    हमास के हमले में 22 अमेरिकी की मौत

    अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को बताया कि उनके कम से कम 22 नागरिक इस हमले में मारे गए हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने मारे गए लोगों के लिए दुख व्यक्त किया। मालूम हो कि इस मुश्किल परिस्थिति में अमेरिका इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है।

    हमास हमले में मारे गए 20 थाई नागरिक

    थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमास हमले में 20 थाई लोग मारे गए हैं और 13 घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमले के बीच 14 थाई लोगों का अपहरण कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इजरायल में करीब 30,000 थाई नागरिक रहते हैं।

    फ्रांस के 11 नागरिकों की मौत

    वहीं, फ्रांस ने बताया कि हमास के हमले में 11 फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हुई है। साथ ही हमले के बाद से 18 फ्रांसीसी नागरिक लापता हैं। फ्रांस ने अपने नागरिकों की मौत पर दुख जताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Israel Palestine War: इजरायल ने गाजा को घोषित किया सैन्य क्षेत्र, हमास के 200 से ज्यादा ठिकानों पर रातभर हुई बमबारी

    हमले में 10 नेपाली नागरिकों की हत्या

    इसके साथ ही इस हमले में 10 नेपाली नागरिक मारे गए हैं। तेल अवीव में नेपाल के दूतावास ने कहा कि 10 लोगों की मौत हुई है। साथ ही चार नेपाली नागरिकों का इलाज चल रहा है। वहीं, एक नेपाली नागरिक गायब हैं।

    अर्जेंटीना के सात नागरिकों की मौत

    अर्जेंटीना ने बताया कि हमास और इजरायल युद्ध में उसके सात नागरिकों की मौत हुई है। उसने बताया कि हमले के बाद से 15 नागरिक गायब हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ेंः Operation Ajay: युद्ध के बीच इजरायल में फंसे भारतीयों के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च, सुरक्षित होगी वतन वापसी

    इन देशों के नागिरक भी मारे गए

    इसके साथ ही इस हमले में रूस और ब्रिटेन के चार-चार नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, तीन कनाडाई नागरिकों की भी मौत हुई है। साथ ही तीन यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं।

    इसके अलावा ब्राजील, पेरू, फिलीपींस, कंबोडिया, जर्मनी, मेक्सिको, कोलंबिया,ऑस्ट्रिया, इटली और श्रीलंका के नागरिकों की भी मौत हुई है।