Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थाईलैंड में पूर्व सांसद ने सरकारी अधिकारी पर चला दी गोली, दो लोग घायल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:04 PM (IST)

    थाईलैंड के नोनथाबुरी में एक पूर्व सांसद ने सरकारी कार्यालय में गोलीबारी कर एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके ड्राइवर को घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्ता ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पूर्व सांसद ने नोनथाबुरी सरकारी कार्यालय में की गोलीबारी।

    2. वरिष्ठ प्रांतीय अधिकारी और ड्राइवर गोलीबारी में घायल, अस्पताल में भर्ती।

    3. पुलिस ने संदिग्ध पूर्व सांसद बंदूकधारी को तुरंत गिरफ्तार किया।

    डिजिटल डेस्क, बैंकाक। थाईलैंड के नोनथाबुरी स्थित एक सरकारी कार्यालय में एक पूर्व सांसद ने एक सीनियर अधिकारी और उनके ड्राइवर पर गोलीबारी हुई है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह घटना देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल में एक किशोर द्वारा की गई भीषण गोलीबारी के कुछ ही दिनों बाद हुई है। गोली चलाने वाले संदिग्ध बंदूकधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रांतीय पुलिस कमांडर मेजर जनरल देजरपी कोंगडी ने कहा कि पूर्व सांसद, संदिग्ध बंदूकधारी ने  नॉनथाबुरी प्रोविंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑर्गनाइजेशन के ऑफिस में एक सीनियर प्रांतीय अधिकारी और उसके ड्राइवर पर गोली चलाई। इस घटना में एक वरिष्ठ प्रांतीय अधिकारी और उसके ड्राइवर पर गोली चलाई। 

    शुक्रवार को स्कूल में हुई थी गोलीबारी

    गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को थाईलैंड के देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। इस घटना में

    बताया जा रहा है कि एक 14 वर्षीय लड़के ने पहले अपने दादा-दादी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना देश में लगभग चार वर्षों में हुई सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी थी।

    थाईलैंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्कूली बच्चे कक्षाओं में लौटे। कुछ छात्रों को मेटल डिटेक्टर और अन्य जांचों से गुजरना पड़ा।