आफत पर भारी पड़ा प्यार, फिलीपींस में कमर तक भरे बाढ़ के पानी के बीच जोड़े ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें
फिलीपींस से शादी का एक बेहद अनोखा और दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां 'द शो मस्ट ...और पढ़ें
HighLights
बुलकन प्रांत में बाढ़ के पानी में डूब चुके ऐतिहासिक चर्च में संपन्न हुई शादी
सफेद गाउन में पानी से होकर वेदी तक पहुंची दुल्हन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस से शादी का एक बेहद अनोखा और दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां 'द शो मस्ट गो ऑन' की कहावत को सच करते हुए एक दूल्हा-दुल्हन ने घुटनों तक भरे बाढ़ के पानी के बीच शादी रचाई।

भारी बारिश के कारण बुलकन प्रांत के हागोनॉय में स्थित सेंट जॉन द बैपटिस्ट पैरिश चर्च पूरी तरह पानी में डूब चुका था, लेकिन गिल्बर्ट चिको और लिएन लीज़ा चिको ने इस बड़ी आपदा के सामने भी अपने हौसले को टूटने नहीं दिया।

1 सितंबर को आई इस भीषण बाढ़ और मूसलाधार बारिश के बावजूद दोनों ने तय समय पर ही शादी करने का फैसला किया।
दुल्हन लिएन लीजा अपनी शादी का खूबसूरत सफेद गाउन पहने हुए कमर तक गहरे गंदे पानी को पार करते हुए चर्च के गलियारे (ऐल) तक पहुंचीं, जहां दूल्हा गिल्बर्ट उनका इंतजार कर रहा था।
इस जलमग्न चर्च के भीतर दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी पानी में खड़े होकर इस अनोखे विवाह के साक्षी बने।
सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें आपदा पर भारी पड़ता इस जोड़े का अटूट प्यार देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
