नेपाल से निर्वासित विदेशियों में सबसे आगे चीनी नागरिक, 5 सालों में 695 को किया गया देश से बाहर
नेपाल ने पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में आव्रजन कानूनों के उल्लंघन के लिए 2,267 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया है, जिनमें सबसे अधिक 695 चीनी नागर ...और पढ़ें

नेपाल से निर्वासित विदेशियों में चीनी नागरिक शीर्ष पर
HighLights
पिछले 5 वर्षों में 2,267 विदेशी नागरिक निर्वासित हुए।
निर्वासितों में सर्वाधिक 695 चीनी नागरिक शामिल हैं।
आव्रजन कानून उल्लंघन और अवैध गतिविधियों के कारण निर्वासन।
काठमांडू, आईएएनएस: नेपाल ने पिछले पांच वर्ष के दौरान आव्रजन कानूनों के उल्लंघन के मामलों में जितने विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया है, उनमें सबसे ज्यादा चीन के नागरिक हैं। 2021 से 2025 की अवधि के दौरान इस हिमालयी देश से निर्वासित किए गए विदेशी नागरिकों का डाटा जारी किया गया है।
इस अवधि में 695 चीनी नागरिकों को नेपाल से बाहर किया गया, जिनकी संख्या देश से निर्वासित विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा है।
आव्रजन विभाग के डाटा के अनुसार, पांच वर्ष की अवधि में कुल 2,267 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया, जिसमें चीनी नागरिकों का हिस्सा 30.65 प्रतिशत है। नेपाल से निर्वासित किए गए विदेशी नागरिकों में दूसरे स्थान पर अमेरिका है। इस देश के 191 नागरिकों को निर्वासित किया गया। जबकि तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के 145 नागरिक निर्वासन हुए।
इस अवधि में नेपाल से निर्वासित नागरिकों की संख्या के मामले में ब्रिटेन और पाकिस्तान क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। नेपाल का आव्रजन विभाग उन विदेशी नागरिकों को निर्वासित करता है, जो आव्रजन कानूनों और वीजा की शर्तों के उल्लंघन या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं।