विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chinese Balloon in Taiwan: चीनी गुब्बारे ने पार की ताइवान की सीमा, एक महीने में दूसरी बार हुई ये घटना

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:09 AM (IST)

Chinese Balloon in Taiwanचीन का स्पाई बैलून आए दिन कभी ताइवान में तो कभी अमेरिका में दिखता रहता है।इसको लेकर ताइवान ने कई बार सूचना दी है तो वहीं अमेर ...और पढ़ें

ताइवान में राष्ट्रीय दिवस समारोह से पहले ऑनर गार्ड ने राष्ट्रपति भवन में ताइवान का झंडा फहराया (फोटो-रायटर्स)
ताइवान में राष्ट्रीय दिवस समारोह से पहले ऑनर गार्ड ने राष्ट्रपति भवन में ताइवान का झंडा फहराया (फोटो-रायटर्स)

रायटर्स, ताइपे। Chinese Spy Balloon: चीन और ताइवान के बीच इस स्पाई बैलून को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा है। इस तनाव के बीच एकबार फिर चीनी स्पाई बैलून ताइवान के इलाके में देखा गया है। ताइवान  द्वीप के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि दो संदिग्ध चीनी गुब्बारे रविवार को संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य में उड़ते हुए देखे गए। उन्होंने कहा लेकिन दोनों गुब्बारें ताइवान के उत्तर में ही रहे। इस महीने में दूसरी बार ताइपे ने चीनी गुब्बारे होने की सूचना दी है।

बता दें कि जासूसी के लिए चीन द्वारा गुब्बारों का उपयोग करने की संभावना फरवरी में एक वैश्विक मुद्दा बन गई जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि यह एक चीनी निगरानी गुब्बारा था। अमेरिका के एयरस्पेस में चीनी गुब्बारा दिखे इस स्पाई बैलून के दिखने के बाद दोनों देशों में विवाद बढ़ गया था। लेकिन चीन ने कहा कि यह एक नागरिक विमान था जो गलती से भटक गया था।

चीनी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट पर ताइवान

13 जनवरी को होने वाले राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव से पहले ताइवान सैन्य और राजनीतिक दोनों तरह की चीनी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट पर है। ताइपे ने मतदाताओं को चीन द्वारा पसंदीदा उम्मीदवारों को चुनने के लिए मतदान में हस्तक्षेप करने के बीजिंग के प्रयासों की चेतावनी दी है।

ताइवान में दिखे दो चीनी गुब्बारें 

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दो गुब्बारों का पता सुबह 9:03 बजे और दोपहर 2:43 बजे उत्तरी ताइवान के बंदरगाह शहर कीलुंग के उत्तर-पश्चिम में 110 समुद्री मील (204 किमी) जलडमरूमध्य को पार करने के बाद उसका पता लगाया गया। मंत्रालय ने कहा कि गुब्बारे लगभग 27,000 फीट (3,230 मीटर) की ऊंचाई पर उड़े, पूर्व की ओर गए और क्रमशः सुबह 9:36 बजे और शाम 4:35 बजे गायब हो गए।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: 'नाटो पर हमले की रूस की कोई योजना नहीं', राष्ट्रपति पुतिन ने जो बाइडन के बयान को बताया बकवास

यह भी पढ़ें- India Israel Relation: रूवेन अजार होंगे भारत में इजरायल के नए राजदूत, नेतन्याहू सरकार ने दी मंजूरी