विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ecuador: लाटाकुंगा की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, 15 की मौत; 21 घायल

By AgencyEdited By: Manish Negi
Updated: Tue, 04 Oct 2022 11:05 AM (IST)

Ecuador News इक्वाडोर की एक जेल में कैदियों के बीच बड़ी झड़प हुई है। झड़प में 15 कैदी मारे गए हैं। घटना में 21 कैदी घायल भी हुए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बहाल कर दी गई है।

लाटाकुंगा की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लाटाकुंगा की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इक्वाडोर, एजेंसी। इक्वाडोर की एक जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में 15 कैदियों की मौत हो गई है। इक्वाडोर की SNAI एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। खबर के मुताबिक, झड़प में 21 लोग घायल भी हुए हैं। ये घटना लाटाकुंगा की बताई जा रही है।

राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कैदियों और विभिन्न गैंग के बीच हुई झड़प की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के रास्तों और इलाकों पर कब्जे को लेकर ये झड़प हुई है।

लाटाकुंगा के अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित एजेंसियां शवों की पहचान करने में जुटी है। कोटोपैक्सी प्रांत के गवर्नर ओसवाल्डो कोरोनेल ने संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा बहाल कर दी गई है। गवर्नर ने कहा कि राष्ट्रीय पुलिस से मिली फोरेंसिक जानकारी के अनुसार झड़प में 15 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कुल 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज लाटाकुंगा के अस्पताल में चल रहा है।

बीते साल 316 कैदियों की मौत

बता दें कि इक्वाडोर की विभिन्न जेलों में बीते साल हुई झड़पों में 316 कैदी मारे गए थे। इसी साल जुलाई में ही सांता डोमिंगो की एक जेल में 13 कैदियों की मौत हो गई थी। इस घटना के दो पहले हुई झड़प में 43 लोगों की मौत हुई थी।

इक्ववाडोर की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी

मानव अधिकारियों के लिए गठित इंटर कमीशन ने कहा कि इक्वाडोर में जेलों की व्यवस्था काफी खराब है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश की जेलों में लगभग 33,500 लोग रहते हैं। कैदियों की संख्या अधिकतम क्षमता से 11.3% अधिक है।

ये भी पढ़ें:

N Korea Fires Missile: उत्तर कोरिया ने टोक्यो के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने लोगों को किया अलर्ट

Pakistan Video: POK विधानसभा में हुई मारपीट, PTI विधायक रब्बानी ने पूर्व पीएम राजा फारूक हैदर को फोन से मारा