अलास्का एयरलाइंस की उड़ती फ्लाइट में क्रू पर हमला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्री पर FIR दर्ज
अलास्का एयरलाइंस की एक उड़ान में एक यात्री ने केबिन क्रू पर हमला कर दिया, जिससे विमान में अफरा-तफरी मच गई। उड़ान के दौरान हुई इस घटना के कारण का अभी प ...और पढ़ें

अलास्का एयरलाइंस। (फेसबुक/अलास्का एयरलाइंस)
HighLights
फ्लाइट में यात्री ने क्रू पर किया हमला
हमले के कारण का अभी पता नहीं
हमलावर यात्री को किया गया काबू
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अलास्का एयरलाइंस के एक विमान की उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान दो केबिन क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट कर दी। घटना मंगलवार 14 अक्टूबर को हुई।
फ्लाइट नंबर 1057 में स्थानीय समयानुसार रात 11:26 बजे ओरेगन के पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयर पोर्ट से रवाना होने के बाद टेक्सास के डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयर पोर्ट के लिए रवाना हुई थी।
यात्री ने क्रू मैंबर पर किया हमला
द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के एक घंटे बाद ही वॉशिंगटन के व्हाइट सैल्मन के रहने वाले ट्रेसी बार्खिमर ने बदतमीजी शुरू कर दी। फ्लाइट के लैंड होने तक उसे रोक कर रखा गया और फिर पुलिस को सौंप दिया गया।
सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- अलास्का एयरलाइंस
एयरलाइन ने कहा, "अलास्का एयरलाइंस में सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम अपने कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं करते। संबंधित यात्री को हमारे साथ उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। हम अपने चालक दल के पेशेवर रवैये के लिए उनके आभारी हैं और इस स्थिति के कारण हुई किसी भी चिंता या असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।"
इसके बाद, डॉक्टरों ने फ्लाइट अटेंडेंट का चैकअप किया और उन्हें उड़ान भरने की अनुमति दे दी। इस कारण फ्लाइट लगभग 90 मिनट लेट हुई।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
दोनों फ्लाइट अटेंडेंट ने बार्खिमर की गिरफ्तारी के लिए हलफनामे पर साइन किए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और एडा काउंटी जेल में बंद कर दिया गया।
बोइस पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, "बार्खिमर व्यवहार अनियमित था और उसने दो एयरलाइन कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जो उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे।"
ऑनलाइन जेल रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर अब दो मामलों में मारपीट का आरोप है। उसने 600 डॉलर का नकद मुचलका जमा किया है और उसे नवंबर की शुरुआत में अदालत में पेश होना है।
इसे भी पढ़ें: भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान, शंघाई-नई दिल्ली के बीच इस एयरलाइन ने भी शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट, 9 नवंबर से यात्रा होगी शुरू