विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल जलप्रलय: मृतकों का आंकड़ा 1377 पहुंचा, 5000 से अधिक लोग अब भी लापता; कीचड़ के बीच चल रहा सर्च ऑपरेशन

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:54 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 07:00 AM (IST)

नेपाल में ग्लेशियर ढहने के बाद आई अचानक बाढ़ में मरनेवालों की संख्या 1377 हो गई है। वहीं, 5000 से ...और पढ़ें

नेपाल आपदा में अब भी लापता हैं 5000 लोग, मरनेवालों की संख्या 1377 हुई (फोटो- रॉयटर)

नेपाल आपदा में अब भी लापता हैं 5000 लोग, मरनेवालों की संख्या 1377 हुई (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. मलबे और कीचड़ के बीच चल रहा सर्च ऑपरेशन

  2. नेपाल में एलपीजी गैस की कमी होने से आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है

पीटीआई, काठमांडू। नेपाल में ग्लेशियर ढहने के बाद आई अचानक बाढ़ में मरनेवालों की संख्या 1377 हो गई है। वहीं, 5000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ ने 26 अगस्त को नेपाल के नौ जिलों में तबाही मचाई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, 5130 लोग लापता हैं, जबकि 13656 लोगों को बचाया जा चुका है। नेपाली कांग्रेस सांसद योगेश गऊचान ने गुरुवार को सरकार से अपील की है कि मंगलवार को मस्टांग जिले में आए भूकंप से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

भूकंप से 300 घरों और स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार रात काठमांडू से 350 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित मस्टांग जिले में आठ बार भूकंप आए थे।

उधर, नेपाल में एलपीजी गैस की कमी होने से आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है।

गुरुवार को छात्रों ने इसके विरोध में रत्ना राज्य लक्ष्मी कैंपस के प्रवेशद्वार पर एक अस्थायी रसोई बनाकर सड़कों पर खाना पकानेवाले बर्तन रखकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उन्होंने गेट पर चावल और गुंडरुक-आलू की सब्जी बनाई और 40 लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया।