विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरंगों के अंदर बने थे कमांड सेंटर, किचन और शॉवर, इजरायली सेना ने हिजबुल्ला लड़ाकों के गुप्त ठिकानों को कराया खाली

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:09 AM (IST)

इजरायली सेना ने लेबनान के पहाड़ी इलाके में सुरंगों के संजाल में बने हिजबुल्ला के परिसर को खाली करा किया है।

इजरायली सेना ने हिजबुल्ला लड़ाकों से सुरंगों को खाली कराया

इजरायली सेना ने हिजबुल्ला लड़ाकों से सुरंगों को खाली कराया

HighLights

  1. जमीन के नीचे छिपे आतंकियों पर काल बनकर टूटी इजरायली सेना

  2. यह सुरंग परिसर दशकों से हिजबुल्ला का रणनीतिक ठिकाना था

रॉयटर, बेरूत। इजरायली सेना ने लेबनान के पहाड़ी इलाके में सुरंगों के संजाल में बने हिजबुल्ला के परिसर को खाली करा किया है। कहा है कि इजरायली सेना ने अली अल ताहेर रिज के नीचे बनी सुरंगों से हिजबुल्ला लड़ाकों को हटा दिया है और उन पर कब्जा कर लिया है।

यह सुरंग परिसर दशकों से हिजबुल्ला का रणनीतिक ठिकाना था और उसमें हथियारों के बड़े-बड़े गोदाम थे। इस पर कार्रवाई की योजना के सार्वजनिक होने पर ईरान ने इजरायली सेना पर हमले की धमकी दी थी।

ये सुरंगें दक्षिणी लेबनान के उस इलाके में हैं जहां पर इजरायली सेना और हिजबुल्ला के बीच भीषण लड़ाई हुई थी।

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि कार्रवाई में सुरंगों में मौजूद बहुत से लड़ाके जान बचाकर भाग गए, जिन्होंने इजरायली सैनिकों से मुकाबले की कोशिश की-वे मारे गए।

इसी के साथ अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान सरकार के साथ इजरायल के शांति समझौते के तहत इजरायली सेना ने शुक्रवार को दो महीने पहले हिरासत में लिए गए पांच लेबनानी नागरिकों को रिहा कर दिया।