विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कुत्तों की आलौदों', हमास पर ही फूटा फलिस्तीनी राष्ट्रपति का गुस्सा; इजरायली बंधकों को रिहा करने को कहा

Published: Thu, 24 Apr 2025 08:48 AM (IST)

फलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास को बड़ा झटका दिया है। फलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने फलिस्तीन की प्रतिरोध समूह हमास ...और पढ़ें

फलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (फाइल फोटो)
फलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (फाइल फोटो)

HighLights

  1. क्या इजरायल और हमास में होगा युद्ध विराम?
  2. फलिस्तीनी राष्ट्रपति ने हमास को कहा कुत्ते का पिल्ला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास को बड़ा झटका दिया है। फलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने फलिस्तीन की प्रतिरोध समूह हमास को 'कुत्तों की औलाद' बोलकर संबोधित किया है और उन्होंने हमास से हथियार छोड़ने और इजरायली बंधकों को रिहा करने का आह्वान किया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फलिस्तीनी राष्ट्रपति ने गाजा पट्टी पर हो रहे इजरायली नरसंहार को रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि इजरायली बंधकों की वजह से इजरायल को हमला करना का बहाना मिल रहा है, इसलिए बंधकों की रिहाई जरूरी है।

रामल्लाह से टेलीविजन पर दिए अपने भाषण में अब्बास ने कहा, "कुत्तों की औलादों, बंधकों को रिहा करो और इजरायल के जस्टिफिकेशन को बंद करो।" वहीं इजरायल ने नरसंहार की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह गाजा में आत्मरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है और उसका मैन टार्गेट हमास है।

हमास के लिए बड़ा झटका

इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए नए सिरे से किए जा रहे प्रयासों के बीच फलिस्तीनी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी हमास के लिए एक बड़ा झटका है और ये सबसे कड़ी सार्वजनिक आलोचना है। मिस्र ने भी हाल ही में हमास को हथियार छोड़ने का सुझाव दिया था।

इतना ही नहीं, अब्बास ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले की भी निंदा की है और उन्होंने PLO (Palestine Liberation Organisation) के तहत सभी फलिस्तीनी गुटों को एक होने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने फलिस्ती की आजादी के लिए आगे बढ़ने का भी आह्वान किया है।

हमास के खिलाफ क्यों हैं अब्बास?

फलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास पीएलओ से आते हैं, जो वेस्ट बैंक में अपना शासन चलाती है। फलिस्तीन के दूसरे हिस्से गाजा में हमास की सरकार है। इन दोनों गुटों की विचारधारा में बहुत अंतर है, इस वजह से ये दोनों गुट काफी बार आमने सामने रहे हैं।

इजरायल के गाजा में ताबड़तोड़ हमले, 14 लोगों की मौत; पानी के टैंकर और बुलडोजर किए नष्ट