ईरान में बड़ा सड़क हादसा: हाईवे पर टकराने के बाद तेल टैंकर में भयंकर विस्फोट, 10 लोगों की मौत
ईरान में सड़क दुर्घटना के बाद तेल टैंकर में विस्फोट होने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं।

ईरान में सड़क दुर्घटना के बाद तेल टैंकर में विस्फोट, 10 मरे (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
ईरान में एक हाईवे पर ट्रैफिक दुर्घटना के बाद ईंधन टैंकर में विस्फोट हुआ
गवर्नर के ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है
रॉयटर, तेहरान। ईरान में सड़क दुर्घटना के बाद तेल टैंकर में विस्फोट होने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं।
सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी ईरान में एक हाईवे पर ट्रैफिक दुर्घटना के बाद ईंधन टैंकर में विस्फोट हुआ।
सनंदाज के गवर्नर ने बताया कि हमदान-सनंदाज हाईवे पर जा रहे एक टैंकर का ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। गवर्नर के ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
